10001mAh की 'बाहुबली' बैटरी, 14GB रैम, 50MP OIS कैमरा के साथ आया Realme का वाटरप्रूफ रफ एंड टफ 5G फोन
Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 10001mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

टेक कंपनी Realme ने अपनी पॉपुलर Narzo सीरीज में नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। स्मूद डिस्प्ले सपोर्ट के लिए फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले को Gorilla Glass प्रोटेक्शन भी दिया गया है ताकि स्क्रीन ज्यादा सुरक्षित रहे। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। जानें फोन की कीमत, सेल डेट और फीचर्स:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत में Realme Narzo Power 5G की कीमत
Realme Narzo Power 5G के बेस 8GB RAM + 128GB स्टोरेज को 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही इसके टॉप वैरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। यह टाइटन सिल्वर और टाइटन ब्लू कलर में उपलब्ध है।
लॉन्च ऑफर के तहत, Realme Narzo Power 5G का बेस वेरिएंट 3,000 रुपये के बैंक ऑफर और 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट के साथ 23,999 रुपये में बेच रहा है। टॉप-एंड मॉडल 25,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसे Amazon और Realme के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। शुरुआती ऑफर के तहत, कंपनी छह महीने की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी दे रही है। शुरुआती खरीदारों को 2,999 रुपये की चार साल की बैटरी वारंटी मिलेगी।
Realme Narzo Power 5G में मिलेंगे ये खास फीचर्स
Realme Narzo Power 5G फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है और इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक की रिफ्रेश रेट, 240Hz की टच सैंपलिंग रेट और 94 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। कंपनी का दावा है कि यह 6500 nits तक की अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करता है। Realme Narzo Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट है। यह चिपसेट 8GB तक की LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS3.1 स्टोरेज के साथ आता है।
Realme Narzo Power 5G के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑटोफोकस और 2-एक्सिस OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX882 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme Narzo Power 5G में Wi-Fi 5, ब्लूटूथ, 5G, QZSS कनेक्टिविटी ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और IR ब्लास्टर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, Realme Narzo Power 5G को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। फोन में हाई-रेस ऑडियो सर्टिफिकेशन और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस है।
Realme Narzo Power 5G की सबसे खास बात इसकी बैटरी है, जिसमें 10,001mAh की लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह बैटरी SUPERVOOC तकनीक का उपयोग करके 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जिंग तकनीक से बैटरी 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक लगभग 85 मिनट में चार्ज हो जाती है। Realme Narzo Power 5G की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 31.2 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक, 21.4 घंटे तक नेविगेशन और 185.7 घंटे तक Spotify म्यूजिक प्लेबैक टाइम देने का दावा करती है। सुपर पावर सेविंग मोड के साथ, 5 प्रतिशत बैटरी पर 218 मिनट तक कॉल या 46.8 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Titanium




