₹15000 से कम में खरीदें 108MP कैमरा वाले 3 गदर फोन, DSLR जैसी आएगी फोटो, 3 साल तक नहीं होंगे हैंग Buy these 3 Best Camera smartphones under 15000 rupees get 16GB RAM 3 years lag free protection DSLR like photo, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹15000 से कम में खरीदें 108MP कैमरा वाले 3 गदर फोन, DSLR जैसी आएगी फोटो, 3 साल तक नहीं होंगे हैंग

15 हजार के बजट में बेस्ट 5G कैमरा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो यहां देखिए 108MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 16GB तक रैम वाले टॉप 3 स्मार्टफोन्स की लिस्ट। जिनसे फोटो आएगी DSLR जैसी:

Thu, 5 March 2026 08:59 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
₹15000 से कम में खरीदें 108MP कैमरा वाले 3 गदर फोन, DSLR जैसी आएगी फोटो, 3 साल तक नहीं होंगे हैंग

Best Camera Smartphones Under Rs 15000: स्मार्टफोन खरीदते वक्त आजकल सभी लोग फोन का कैमरा चेक करते हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करने का ट्रेंड बढ़ गया है कि अच्छा कैमरा अब जरूरत बन चुका है। अगर आपका 15 हजार रुपये से कम में एक दमदार 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो लिस्ट आपके लिए है। यह हमने आपके लिए 1500 रुपए से कम बजट के 108MP हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा वाले फोन्स की लिस्ट बनाई है, जिससे फोटो डिटेल और क्लैरिटी शानदार आती है।

इसके साथ ही यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस हैं जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है। इतना ही नहीं, 16GB तक की रैम (वर्चुअल रैम सहित) का सपोर्ट भी दिया जा रहा है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। इस लिस्ट में Redmi और Poco जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन शामिल हैं, जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने के लिए जाने जाते हैं।

1. Redmi 13 5G

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस यह स्मार्टफोन इस समय फ्लिपकार्ट पर करीब 12,499 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 108MP का प्राइमरी कैमरा है, जो इस बजट में शानदार डिटेल और क्लियर फोटो देता है। इसके साथ 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है, जिससे क्लोज-अप शॉट भी आसानी से लिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 36 महीने के लैग-फ्री एक्सपीरियंस के साथ साथ आता है।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है। साथ ही यह 16GB तक एक्सपेंडेबल रैम (वर्चुअल रैम सहित) सपोर्ट करता है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। पावर के लिए इसमें 5030mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार की बड़ी सख्ती! अब पुराने तरीके से नहीं चलेंगे WhatsApp और Telegram

2. Alcatel V3 Ultra 5G

Alcatel V3 Ultra 5G फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपए में लिस्टेड है लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ इसे 15 हजार रुपए के लगभग में खरीदा जा सकता है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर है। कैमरा सेटअप की बात करें तो V3 Ultra 5G के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से पूरे ₹15000 सस्ता हुआ Vivo का 200MP कैमरे वाला रफ एंड टफ फोन

3. POCO M6 Plus 5G

पोको का यह 108MP कैमरा वाला किफायती स्मार्टफोन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर करीब 13,499 रुपये में मिल रहा है। अगर आप इसे क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो लगभग 750 रुपये तक की अतिरिक्त छूट है। कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108MP का मेन सेंसर शामिल है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जो पोर्ट्रेट शॉट्स में बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट देने में मदद करता है।

खास बात यह है कि मेन कैमरा 3x इन-सेंसर जूम सपोर्ट करता है, जिससे बिना क्वालिटी ज्यादा खराब किए क्लोज शॉट लिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6.79 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 16GB तक एक्सपेंडेबल रैम का सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 5,030mAh की बैटरी दी गई है, जो दिनभर आराम से साथ निभा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Google Photos का ये सीक्रेट बटन दबाते ही GB में खाली हो जाएगी मेमोरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।