Infinix का जलवा: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, सैटेलाइट कॉलिंग जैसे जबर के साथ लाया नया फ्लैगशिप फोन
Infinix Note 60 Ultra को शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इन्फिनिक्स फोन में 200MP कैमरा, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट और 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

Infinix ने अपनी Note सीरीज में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Infinix Note 60 Ultra पेश कर दिया है। यह फोन कई ऐसे फीचर्स के साथ आया है जो आमतौर पर महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इस फोन में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर दिया है। नए Infinix Note 60 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिससे गेमिंग और वीडियो के लिए बेस्ट है।इसके अलावा फोन में सैटेलाइट कॉलिंग और मैसेजिंग जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे नेटवर्क न होने पर भी कनेक्टिविटी मिल सकती है। आइए डिटेल में आपको बताते हैं फोन के सभी फीचर्स के बारे में:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Infinix Note 60 Ultra का डिजाइन और कलर वैरिएंट
Infinix Note 60 Ultra को खास डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। कंपनी ने इसे इटली की डिजाइन फर्म Pininfarina के साथ मिलकर डिजाइन किया है। फोन में एल्यूमीनियम यूनिबॉडी डिजाइन मिलता है, जिससे यह काफी प्रीमियम दिखता है। फोन के पीछे का कैमरा मॉड्यूल फ्लैट डिजाइन में दिया गया है और इसमें Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा बैक पैनल पर एक खास नोटिफिकेशन लाइट और छोटा डिस्प्ले भी दिया गया है जो नोटिफिकेशन और आइकन दिखा सकता है। फोन चार रंगों में उपलब्ध होगा Torino Black, Monza Red, Amalfi Blue और Roma Silver।
Infinix Note 60 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 60 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है जो 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। बेहतर फोटो के लिए कंपनी ने इसमें XDR इमेज इंजन और Ultra HDR फीचर भी दिया है। सेल्फी के लिए फोन में हाई-रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे वीडियो कॉल और फोटो दोनों बेहतर मिल सकते हैं।
फोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है।

Infinix Note 60 Ultra में 7000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और दावा किया गया है कि फोन लगभग 48 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है। इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं जैसे स्मार्ट फाइल मैनेजमेंट और हेल्थ मॉनिटरिंग टूल्स।
फोन में डुअल-वे सैटेलाइट कॉलिंग और मैसेजिंग का फीचर भी दिया गया है। इसका मतलब है कि नेटवर्क न होने पर भी आप सैटेलाइट के जरिए मैसेज भेज सकते हैं या लोकेशन शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में JBL ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं।
Infinix Note 60 Ultra की कीमत और उपलब्धता
Infinix Note 60 Ultra को मलेशिया में लगभग 3000 MYR (करीब ₹70,000) कीमत में लॉन्च किया गया है। आने वाले समय में इसे दूसरे बाजारों में भी लॉन्च किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

8GB RAM




