अब ₹2500 महंगा हुआ Realme का बेस्ट-सेलिंग 50MP AI कैमरा, 7000mAh बैटरी, गदर स्पीकर वाला 5G फोन Realme Narzo 90x 5G get 2500 rupees costlier from launch price have 50MP AI camera 7000mAh battery how much it cost now, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

अब ₹2500 महंगा हुआ Realme का बेस्ट-सेलिंग 50MP AI कैमरा, 7000mAh बैटरी, गदर स्पीकर वाला 5G फोन

7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और AI फीचर्स वाले Realme Narzo 90x 5G की कीमत 1 अप्रैल से 2500 रुपए तक बढ़ गई है। जानें सभी वैरिएंट की नई कीमतें।

Thu, 2 April 2026 11:39 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
अब ₹2500 महंगा हुआ Realme का बेस्ट-सेलिंग 50MP AI कैमरा, 7000mAh बैटरी, गदर स्पीकर वाला 5G फोन

Realme Narzo 90x 5G Price Hike: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट 5G फोन्स की मांग काफी है। लेकिन अब बजट स्मार्टफोन लगातार महंगे हो रहे हैं। 1 अप्रैल यानी आज से ही रियलमी ने Realme Narzo 90x 5G की कीमत भी बढ़ा दी है। इस फोन के दोनों वैरिएंट अब 2500 रुपए तक महंगे हो गए हैं। Realme Narzo 90 5G में 7000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है। इसके साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा भी है जो इस फोन को कम कीमत में एक अच्छा ऑप्शन बनाता था।

Realme Narzo 90x की नई कीमत

Realme Narzo 90x 5G के बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज फोन को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह फोन 16,499 रुपए का हो गया है। वहीं टॉप वेरिएंट के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये रखी गई थी, जो आज 1 अप्रैल से 17,999 रुपए में बेचा जायेगा। ये दोनों स्मार्टफोन भारत में Amazon और Realme इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। Narzo 90x 5G नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू रंगों में मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलर्ट! आज 1 अप्रैल से ₹2500 महंगा हुआ OnePlus का 7400mAh बैटरी, DSLR कैमरा फोन

Realme Narzo 90x 5G की खासियतें

Realme Narzo 90x 5G में थोड़ा बड़ा 6.80-इंच LCD डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Narzo 90x 5G में ऑक्टा कोर 6nm MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।

Narzo 90x 5G में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी रियर कैमरा है। स्टैंडर्ड मॉडल में सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सल और Narzo 90x में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रियलमी एआई एडिट जेनी, एआई एडिटर, एआई इरेजर और एआई अल्ट्रा क्लैरिटी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स भी देगी।

फोन में 7,000mAh की टाइटन बैटरी है। Narzo 90x 5G एक बार चार्ज होकर 136.2 घंटे म्यूजिक, 23.6 घंटे ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 17.1 घंटे नेविगेशन, 27.7 घंटे चैट और 61.3 घंटे कॉलिंग का लाभ प्रदान कर सकता है। कंपनी बैटरी लाइफ के साथ 6 साल की गांरटी दे रही है। धूल और पानी से बचाव के लिए दोनों फोन में IP66/68/69 रेटिंग दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा; जानें कैसे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।