OnePlus यूजर्स के लिए जरूरी खबर! केवल इन फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट OnePlus Android 17 OxygenOS 17 Update Full List of Eligible Devices and Expected Release Timeline, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

OnePlus यूजर्स के लिए जरूरी खबर! केवल इन फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट

OnePlus जल्द ही Android 17 पर बेस्ड OxygenOS 17 अपडेट जारी करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें कई फ्लैगशिप, Nord और Pad डिवाइस शामिल हैं। हम इनकी पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। 

Wed, 25 Feb 2026 02:18 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
OnePlus यूजर्स के लिए जरूरी खबर! केवल इन फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट

टेक ब्रैंड OnePlus ने हाल ही में OxygenOS 16 (Android 16) का रोलआउट पूरा किया है, और अब अगला अपडेट OxygenOS 17 होने वाला है, जो Android 17 पर बेस्ड होगा। हालांकि अब तक कंपनी ने OxygenOS 17 के फीचर्स और रिलीज की आधिकारिक डीटेल्स पब्लिक नहीं की हैं, लेकिन मौजूदा अपडेट पॉलिसी और रिलीज टाइमलाइन के आधार पर एक डिवाइस लिस्ट तैयार की जा सकती है। ये डिवाइसेज Android 17 पर बेस्ड OxygenOS 17 अपडेट रिसीव करेंगे और इसके लिए एलिजिबल हैं।

कंपनी अपने डिवाइसेज को अपडेट्स देने के मामले में ऐक्टिव रहती है और इसका अपडेट रिकॉर्ड्स अच्छा रहा है। हम उन डिवाइसेज की लिस्ट नीचे शेयर कर रहे हैं, जिन्हें Android 17 पर बेस्ड OxygenOS 17 अपडेट मिलेगा। आप चेक कर सकते हैं कि आपका OnePlus फोन इस लिस्ट का हिस्सा है या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹33 हजार से भी सस्ता हो गया OnePlus का फ्लैगशिप फोन, लिमिटेड टाइम ऑफर

OxygenOS 17 के लिए एलिजिबल OnePlus फ्लैगशिप डिवाइसेज

लिस्ट में वे फ्लैगशिप और प्रीमियम OnePlus मॉडल शामिल हैं जिनके Android 17 अपडेट मिल सकता है,

  • OnePlus Open
  • OnePlus 15
  • OnePlus 15R
  • OnePlus 13
  • OnePlus 13s
  • OnePlus 13R
  • OnePlus 13T
  • OnePlus 12
  • OnePlus 12R
  • OnePlus 11

ये सभी मॉडल कंपनी की नई सॉफ्टवेयर पॉलिसी के साथ कम से कम चार मेन Android वर्जन अपडेट पाने के लिए एलिजिबल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹15000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13, 50MP ट्रिपल कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग

OnePlus Nord सीरीज के एलिजिबल मॉडल्स

OnePlus की मिड-रेंज Nord सीरीज में भी कई ऐसे डिवाइसेज हैं जो Android 17 अपडेट पाएंगे,

  • OnePlus Nord 5
  • OnePlus Nord CE 5
  • OnePlus Nord 4

OnePlus Pad टैबलेट सीरीज

OnePlus की टैबलेट रेंज भी Android 17 अपडेट रोलआउट टाइमलाइन में शामिल हो सकती है।

  • OnePlus Pad 3
  • OnePlus Pad 2
  • OnePlus Pad Lite
  • OnePlus Pad Go 2

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर चीज में इंसानों से आगे निकल सकता है AI, Antropic CEO का बड़ा दावा

अगर आपका OnePlus डिवाइस ऊपर दी गई लिस्ट का हिस्सा नहीं है तो आपको Android 17 पर बेस्ड OxygenOS 17 अपडेट मिलना मुश्किल है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक लिस्ट अब तक शेयर नहीं की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।