200MP + 200MP कैमरे वाला नया स्मार्टफोन, मिल सकती है 7000mAh की बैटरी
ओप्पो का नया फोन 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा से लैस होगा। इनमें एक मेन कैमरा होगा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। यह जानकारी एक टिपस्टर ने दी है। फोन में कंपनी 7000mAh की बैटरी भी दे सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

पिछले महीने यानी दिसंबर 2025 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि ओप्पो अपने अपकमिंग फोन - Oppo Find X9s में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरे देने वाला है। इस रिपोर्ट के बाद से यूजर इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसी फोन के बारे में एक नया अपडेट आया, जिससे यूजर्स की एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है। पॉप्युलर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें, तो यह फोन 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा से लैस होगा। इनमें एक मेन कैमरा होगा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। आइए डीटेल में जानते हैं कि लीक में फोन के बारे में क्या जानकारियां दी गई हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इन फीचर्स के साथ आएगा फोन
लीक रिपोर्ट के अनुसार फोन में कंपनी 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.3 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देने वाली है। चारों साइड्स में अल्ट्रा-नैरो बेजल्स के लिए फोन में LIPO पैकेजिंग ऑफर की जाएगी। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500+ चिपसेट देने वाली है। फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें 1/1.56 इंच के सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का HP5 यूनिट मिलेगा। इसमें कंपनी पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर भी दे सकती है, जो 200 मेगापिक्सल का होगा और यग 3x ऑप्टिकल जूम ऑफर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन में आपको एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा भी देखने को मिल सकता है। कलर ऐक्युरेसी और स्किन टोन के लिए इसमें कंपनी Danxia कलर रिप्रोडक्शन सिस्टम और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर दे सकती है। फोन का डिस्प्ले 6.3 इंच का हो सकता है। यह फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
फोन में कंपनी वायरलेस चार्जिंग भी दे सकती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। फोन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि यह फोन मार्च के आखिर में फाइंड X9 अल्ट्रा के साथ आ सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Space Black




