लॉन्च प्राइस से 12 हजार रुपये सस्ता हुआ OnePlus का वॉटरप्रूफ फोन, 36 मिनट में हो जाता है 100% चार्ज
अमेजन की खास डील में वनप्लस का यह फोन लॉन्च प्राइस से 8 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन पर 31 जनवरी तक 4 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आप इसे कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

पिछले साल लॉन्च हुआ वनप्लस का धांसू फोन- OnePlus 13 लॉन्च प्राइस से 8 हजार रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय इस फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 69999 रुपये थी। अमेजन की खास डील में यह फोन 8 हजार रुपये की छूट के बाद 61999 रुपये में मिल रहा है। फोन पर 31 जनवरी तक 4 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस ऑफर के साथ वनप्लस 13 टोटल 12 हजार रुपये सस्ते में आपका हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
डील में फोन पर 3099 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। फोन IP68 + IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें 100 वॉट की चार्जिंग दी गई है, जो फोन की बैटरी को 36 मिनट में 100% तक चार्ज कर देती है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वनप्लस 13 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
वनप्लस के इस फोन में आपको 3168 x 1440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.82 इंच का 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स तक का है। फोन 24जीबी तक की रैम और 1टीबी तक का इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एर 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस भी शामिल है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन में दी गई बैटरी 6000mAh की है। यह बैटरी 100W की SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कंपनी के अनुसार इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से यह फोन 36 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो जाता है। यह फोन 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Oxygen OS 15 पर काम करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Black











