7400mAh की बैटरी और 100W की चार्जिंग वाला नया फोन, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरे, लुक भी तगड़ा iqoo 15 ultra featuring three 50mp camera 7400mah battery and 100w charging launched, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

7400mAh की बैटरी और 100W की चार्जिंग वाला नया फोन, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरे, लुक भी तगड़ा

iQOO ने अपना नया स्मार्टफोन - iQOO 15 Ultra लॉन्च किया है। यह फोन 7400mAh की बैटरी, 100 वॉट की चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल का तीन रियर कैमरे से लैस है। फोन 24जीबी तक की रैम ऑप्शन में आता है। इसका प्रोसेसर भी दमदार है।

Thu, 5 Feb 2026 07:31 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
7400mAh की बैटरी और 100W की चार्जिंग वाला नया फोन, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरे, लुक भी तगड़ा

iQOO ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम iQOO 15 Ultra है। यह फोन 7400mAh की बैटरी, 100 वॉट की चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल का तीन रियर कैमरे से लैस है। फोन 24जीबी तक की रैम ऑप्शन में आता है। इसकी एंट्री अभी चीन में हुई है। 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले आइकू के इस नए फोन की कीमत चीन में 5699 युआन (करीब 74290 रुपये) है। फोन ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी सेल चीन में 10 फरवरी से शुरू होगी। आइए डीटेल में इस फोन के फीचर्स और स्पेसिकेशन्स के बारे में।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 6.85 इंच का 2K+ कर्व्ड सैमसंग M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 8000 निट्स का है। फोन 24जीबी तक की LPDDR5x अल्ट्रा प्रो रैम और 1टीबी तक की UFS 4.1 स्टोरेज में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट ऑफर कर रही है। फोन में Q3 गेमिंग चिप भी गिया गया है।

iqoo 15 ultra

फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7400mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 100 वॉट की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘सॉरी पापा..’ एक गेम, 50 टास्क और तीन मौतें: क्या है ये कोरियन गेम का खेल?

फोन IP68 + IP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 पर काम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा! सरकार ने एक झटके में बंद किए 2.5 करोड़ आधार कार्ड

(Photo: Gizbot)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।