अब गैस बुकिंग के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं! सिर्फ WhatsApp पर “Hi” भेजें और काम खत्म; जानें पूरा तरीका No More LPG Cylinder Waiting Here is how to Book Cylinder on WhatsApp in Seconds step by step process Refill Instantly, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

अब गैस बुकिंग के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं! सिर्फ WhatsApp पर “Hi” भेजें और काम खत्म; जानें पूरा तरीका

गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच Bharatgas और Indane ने WhatsApp के जरिए LPG सिलेंडर बुकिंग की नई सुविधा शुरू की है। अब सिर्फ WhatsApp पर “Hi” भेजकर  मिनटों में घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें।

Wed, 18 March 2026 06:52 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
अब गैस बुकिंग के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं! सिर्फ WhatsApp पर “Hi” भेजें और काम खत्म; जानें पूरा तरीका

Refill Your LPG Cylinder on WhatsApp: देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी और देरी से डिलीवरी की समस्या देखने को मिल रही है। कई लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, तो कुछ को बुकिंग के बाद भी कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है। इसी बीच Bharatgas और Indane ने अपने यूजर्स को बड़ी राहत देने के लिए एक नया और आसान तरीका शुरू किया है। अब आप WhatsApp के जरिए घर बैठे ही अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं, वो भी बिना किसी कॉल या एजेंसी के चक्कर लगाए।

इस सुविधा की मदद से यूजर्स जल्दी बुकिंग कर सकते हैं, जिससे देरी होने की संभावना कम हो जाती है। बस अपने फोन से WhatsApp खोलिए, नंबर पर “Hi” भेजिए और कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके मिनटों में बुकिंग पूरी कर लीजिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG पर नया नियम: बिना Aadhaar नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, मिनटों में ऐसे करें e-KYC

ऐसे करें WhatsApp से Bharatgas गैस सिलेंडर की बुकिंग

Bharatgas ने LPG बुकिंग को बेहद आसान बना दिया है। अब आपको सिर्फ WhatsApp पर एक छोटा सा मैसेज भेजना है। सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें और नंबर 1800 22 4344 सेव करें। इसके बाद इस नंबर पर “Hi” लिखकर मैसेज भेजें। जैसे ही आप मैसेज भेजेंगे, आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे। इन ऑप्शन्स में से LPG बुकिंग का ऑप्शन चुनें और अपनी डिटेल्स कन्फर्म करें। इसके बाद आपकी बुकिंग कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घबराकर सिलेंडर बुक करने वालों के लिए बड़ी खबर, गैस बुकिंग में आई कमी; जानें क्यो

WhatsApp से Indane Gas Cylinder बुक करने का तरीका

Step 1: सबसे पहले आपको मोबाइल में Indane का आधिकारिक WhatsApp नंबर 7588888824 सेव करना होगा।

Step 2: इसके बाद WhatsApp खोलें और इस नंबर पर Hi लिखकर मैसेज भेजें। जैसे ही आप मैसेज भेजेंगे, आपके सामने एक ऑटोमैटिक मेन्यू खुल जाएगा जिसमें कई ऑप्शन मिलेंगे।

Step 3: अब आपको सिलेंडर बुक करने के लिए “Book Cylinder” या संबंधित नंबर का ऑप्शन चुनना होगा। इसके लिए आप मैसेज में दिए गए नंबर को रिप्लाई कर सकते हैं।

Step 4: इसके बाद सिस्टम आपसे आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर कन्फर्म करने को कह सकता है। जैसे ही आप यह जानकारी देते हैं, आपकी बुकिंग प्रोसेस हो जाती है।

Step 5: बुकिंग सफल होने के बाद आपको WhatsApp पर ही कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा।

बिना इंटरनेट के मिस्ड कॉल से बुक करें सिलेंडर

अगर आपके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन नहीं है, तब भी Bharatgas ने गैस सिलेंडर बुक करना बेहद आसान बना दिया है। अब आपको किसी ऐप या वेबसाइट की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7710955555 पर एक मिस्ड कॉल दें, और आपकी गैस रिफिल बुकिंग अपने आप दर्ज हो जाएगी। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल नहीं करते या जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है।

मिस्ड कॉल देते ही सिस्टम आपके नंबर को पहचान लेता है और बिना किसी अतिरिक्त जानकारी के बुकिंग प्रोसेस शुरू हो जाता है। इससे न तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ता है और न ही बार-बार कॉल करने की जरूरत होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की भी जरूरत नहीं है।

इस सुविधा के फायदे

इस नई सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यही है कि अब गैस बुकिंग पूरी तरह आसान और तेज हो गई है। पहले जहां लोगों को कॉल करके लंबा इंतजार करना पड़ता था, अब वही काम कुछ सेकंड में हो जाता है। इसके अलावा आपको एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे, ऑफिस में या कहीं भी रहते हुए आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर बुजुर्गों और व्यस्त लोगों के लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। पूरे प्रोसेस में सिर्फ 1–2 मिनट का समय लगता है। यानी अब गैस बुकिंग के लिए न तो समय बर्बाद होगा और न ही परेशानी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस सिलेंडर बुक किया, लेकिन घर नहीं पहुंचा? 2 मिनट में ऐसे करें शिकायत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।