iPhone चोरी हो गया तो भी डाटा रहेगा सेफ! Apple का नया अपडेट करेगा चोरों का 'गेम ओवर' new iOS Update Adds Default Stolen Device Protection Extra Security for iPhone Users if Phone Is Stolen, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

iPhone चोरी हो गया तो भी डाटा रहेगा सेफ! Apple का नया अपडेट करेगा चोरों का 'गेम ओवर'

Apple के नए iOS 26.4 अपडेट में Stolen Device Protection फीचर डिफॉल्ट रूप से एक्टिव रहेगा, जिससे iPhone चोरी होने पर भी सेंसिटिव डाटा सेफ रहेगा। अब पासकोड जानने के बावजूद चोर Apple ID, पासवर्ड और सुरक्षा सेटिंग्स में तुरंत बदलाव नहीं कर पाएगा।

Tue, 17 Feb 2026 09:20 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
iPhone चोरी हो गया तो भी डाटा रहेगा सेफ! Apple का नया अपडेट करेगा चोरों का 'गेम ओवर'

अगर आपका iPhone चोरी हो जाए और चोर को आपका पासकोड भी पता चल जाए, तो क्या होगा? इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए Apple ने अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट में सेफ्टी को और मजबूत कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट अपडेट iOS 26.4 एक ऐसा फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू कर रहा है, जो चोरी की स्थिति में आपके डाटा और अकाउंट को एक्सट्रा सुरक्षा देता है।

नए फीचर का नाम Stolen Device Protection रखा गया है। पहले यह ऑप्शन यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर खुद ऑन करना पड़ता था, लेकिन अब नया अपडेट इसे अपने आप ऐक्टिव कर देगा। इसका सीधा मतलब है कि अब ज्यादा से ज्यादा यूजर्स बिना कुछ किए एक्सट्रा सेफ्टी का फायदा उठा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए iPhone 17e के डिजाइन और फीचर्स का खुलासा! लॉन्च से पहले कीमत लीक

पासकोड पता चलने पर भी कोई डर नहीं

ऐपल फीचर खास तौर पर उस सिचुएशन के लिए बनाया गया है, जब कोई चोर आपका फोन और पासकोड दोनों पता कर ले। सामान्य रूप से पासकोड होने पर फोन की कई जरूरी सेटिंग्स बदली जा सकती हैं। हालांकि, अब संवेदनशील जानकारियों- जैसे सेव किए गए पासवर्ड, भुगतान से जुड़ी डिटेल्स और iCloud की जानकारी, तक पहुंचने के लिए केवल पासकोड काफी नहीं होगा। इसके लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, यानी Face ID या Touch ID जरूरी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 17, बस इन कार्ड्स से करना होगा पेमेंट

यूजर्स को मिलेगा डाटा रिकवरी का टाइम

इतना ही नहीं, अगर कोई चोर आपके Apple ID का पासवर्ड बदलने, फोन का पासकोड रीसेट करने या Find My जैसी जरूरी सेफ्टी फंक्शन को बंद करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम तुरंत बदलाव की परमिशन नहीं देगा। ऐसे मामलों में एक सिक्योरिटी डिले (Security Delay) लगाया जाएगा, जो आमतौर पर एक घंटे का होता है। इस दौरान दोबारा बायोमेट्रिक ID की मांग की जाती है। इसका मकसद यह तय करना है कि असली मालिक को फोन रिकवर करने या रिमोट लॉक/डाटा इरेज करने का वक्त मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! भारत में सस्ते होंगे iPhone, सरकार के इस फैसले ने Apple को किया खुश

अपडेट खास तौर से उन घटनाओं के बाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिनमें पब्लिक प्लेसेज पर पासकोड देखकर फोन चोरी करने के मामले सामने आए थे। कई मामलों में चोर पहले पासकोड देख लेते थे और फिर फोन छीनकर तुरंत अकाउंट सेटिंग्स बदल देते थे। नए सिक्योरिटी सिस्टम के बाद ऐसा करना काफी मुश्किल हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।