24GB तक की रैम वाला Motorola फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी, कीमत 14 हजार रुपये से कम Motorola G57 Power 5G featuring up to 24gb ram and 7000mah battery under 14000, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

24GB तक की रैम वाला Motorola फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी, कीमत 14 हजार रुपये से कम

7000mAh की बैटरी और 24जीबी तक की रैम वाला मोटोरोला G57 पावर 5G अमेजन की डील में तगड़े ऑफर्स के साथ मिल रहा है। आप इसे बैंक डिस्काउंट के साथ 14 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी कैशबैक भी दे रही है।

Fri, 6 Feb 2026 09:15 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
24GB तक की रैम वाला Motorola फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी, कीमत 14 हजार रुपये से कम

दमदार बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस वाला फोन तलाश रहे हैं, तो, Motorola G57 Power 5G आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 14400 रुपये है। आप इस फोन को 500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट के साथ फोन 14 हजार रुपये से कम में आपका हो सकता है। फोन पर कंपनी 720 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है।

एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है, जिससे इसकी टोटल रैम 24जीबी तक की हो जाती है। फोन की बैटरी 7000mAh की है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Motorola

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा है यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1050 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास 7i चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन 8जीबी LPDDR4x रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। रैम बूस्ट फीचर के से फोन की रैम 24जीबी तक की हो जाती है।

प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा देखने को मिलेगा। इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 16 पर काम करता है। इसे एक ओएस अपग्रेड मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वनप्लस का फोन हुआ 10 हजार रुपये सस्ता, सैमसंग पर 14 हजार की छूट, कैशबैक भी

यह फोन MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन और IP64 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दे रही है। फोन में दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऐटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेडमी के नए फोन का नया वेरिएंट, 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज, 9000mAh बैटरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।