Motorola का धमाका: ₹26,999 में लाया 7000mAh की सॉलिड बैटरी, 50MP कैमरा, मिलिट्री ग्रेड, वाटरप्रूफ AI फोन
मोटोरोला का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। Motorola Edge 70 Fusion फोन में 7000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा दिया गया है। अगर आप फोन को खरीदना चाहते हैं तो अर्ली बर्ड सेल आज 12 बजे से शुरू होगी।

Motorola Edge 70 Fusion Launched in India: मिड-रेंज सेगमेंट में अब मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इस फोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी, तगड़ा Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP का Sony कैमरा सेंसर दिया गया है। इस प्राइस रेंज में काफी कम फोन में इतने शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। मोटोरोला के इस फोन में AI से जुड़े कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं। अगर आप 25 हजार रुपये के आसपास नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा बन सकता है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Motorola Edge 70 Fusion की कीमत और उपलब्धता
Motorola ने इस फोन को भारत में तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। इन वैरिएंट की कीमत इस तरह है:
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 26,999 रुपए
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 29,999 रुपए
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 32,999 रुपए
बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ, फोन को इतने में खरीद सकते हैं:
- 8GB + 128GB: 24,999 रुपए
- 8GB + 256GB: 27,999 रुपए
- 12GB + 256GB: 30,999 रुपए
मोटोरोला HDFC और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपए की तत्काल छूट रही है। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। फोन को आज दोपहर 12 बजे से अर्ली बर्ड सेल में ख़रीदा जा सकता है।
Motorola Edge 70 Fusion की 5 बड़ी खासियतें
1. Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे फोन का स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूथ हो जाता है। फोन में क्वाड-कर्व्ड डिजाइन दिया गया है, जिससे फोन काफी प्रीमियम दिखता है और हाथ में पकड़ने में भी अच्छा लगता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस काफी ज्यादा है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। इसके अलावा फोन में मजबूत बॉडी के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।
2. परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट खास तौर पर मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के लिए बनाया गया है और इसमें अच्छा परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी मिलती है। फोन में 8GB से 12GB तक RAM और पर्याप्त स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। Motorola ने इस फोन में अपने सॉफ्टवेयर के साथ कई AI फीचर्स भी शामिल किए हैं।
3. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह सेंसर अच्छी क्वालिटी की फोटो लेने में मदद करता है और इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी दिया गया है। इसके साथ एक 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
4. Motorola Edge 70 Fusion की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन एक बार चार्ज करने पर 52 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है।
5. फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस बेहतर होता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी और लेटेस्ट Android वर्जन भी दिया गया है। Motorola का सॉफ्टवेयर भी काफी क्लीन माना जाता है, जिससे यूजर को स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


PANTONE Lily Pad





