PhonePe यूजर्स के लिए UPI PIN का झंझट खत्म, अब सिर्फ अंगूठा लगाओ और तुरंत हो जाएगा पेमेंट Big News for PhonePe users now no UPI PIN required just put your thumb impression and make the payment, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

PhonePe यूजर्स के लिए UPI PIN का झंझट खत्म, अब सिर्फ अंगूठा लगाओ और तुरंत हो जाएगा पेमेंट

PhonePe ने UPI पेमेंट के लिए एक नया Biometric Authentication फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स 5000 रुपये तक का पेमेंट बिना UPI PIN डाले सिर्फ Fingerprint या Face Unlock से कर सकेंगे।

Thu, 5 March 2026 02:26 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
PhonePe यूजर्स के लिए UPI PIN का झंझट खत्म, अब सिर्फ अंगूठा लगाओ और तुरंत हो जाएगा पेमेंट

भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अब UPI पेमेंट को और आसान किया जा रहा है। और अब इसे और आसान बनाने के लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब UPI करने के लिए बार-बार UPI PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि PhonePe ने एक नया Biometric Authentication फीचर लॉन्च किया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अब फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक का इस्तेमाल करके सीधे पेमेंट कर सकते हैं। PhonePe ने यह पेमेंट फीचर पेमेंट को पहले से ज्यादा तेज, आसान और सुरक्षित बनाने के लिए लाया गया है।

अभी 5000 रुपये तक की UPI ट्रांजैक्शन के लिए उपलब्ध

फिलहाल यह सुविधा 5000 रुपये तक की UPI ट्रांजैक्शन के लिए उपलब्ध है। अगर ट्रांजैक्शन इससे ज्यादा है तो यूजर्स को पहले की तरह UPI PIN डालना होगा। डिजिटल पेमेंट के बढ़ते चलन के बीच यह फीचर काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पेमेंट प्रोसेस तेज होगा और कई यूजर्स को सुविधा मिलेगी। खासकर उन लोगों को जिन्हें बार-बार PIN डालना मुश्किल लगता है या जो जल्दी पेमेंट करना चाहते हैं। अगर ट्रांजैक्शन 5000 रुपये से ज्यादा का है तो सुरक्षा के लिए यूजर को UPI PIN डालना होगा। इससे डिजिटल पेमेंट सिस्टम की सिक्योरिटी बनी रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aadhaar कार्ड असली है या नकली? अब मिनटों में इस ट्रिक से करें चेक, नहीं तो…

PhonePe के नए फीचर के फायदे

PhonePe के इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस रिकॉग्निशन का इस्तेमाल करके पेमेंट को ऑथराइज कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब आपको हर बार चार या छह अंकों का UPI PIN टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। बस फोन को फिंगरप्रिंट या फेस से अनलॉक करें और पेमेंट तुरंत पूरा हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को वन-टच पेमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है, जिससे ट्रांजैक्शन और तेज हो जाएगी।

जब यूजर PhonePe से पेमेंट करता है तो ऐप फोन के सिक्योरिटी सिस्टम से कनेक्ट होकर फिंगरप्रिंट या फेस वेरिफिकेशन करता है। अगर पहचान सही होती है तो ट्रांजैक्शन तुरंत पूरा हो जाता है। कंपनी के अनुसार इससे पेमेंट प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतें कम होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेल यात्री अलर्ट! रेलवे कर्मचारी बनकर ठग लूट रहे पैसे, 1 गलती से कर सकती कंगाल

सुरक्षा के लिहाज से नया UPI पेमेंट मेथड कितना सुरक्षित

बायोमेट्रिक सिस्टम को काफी सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसमें यूजर की यूनिक पहचान का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा बायोमेट्रिक डेटा सीधे फोन के सिक्योर हार्डवेयर में सुरक्षित रहता है और इसे किसी थर्ड पार्टी के साथ शेयर नहीं किया जाता। इसलिए यह सिस्टम सामान्य PIN की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर अभी Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। आने वाले समय में इसे iPhone यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10001mAh की 'बाहुबली' बैटरी, 50MP OIS कैमरा के साथ आया Realme का वाटरप्रूफ फोन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।