LPG यूजर्स के लिए राहत! अब सभी को नहीं कराना होगा Aadhaar eKYC, सरकार ने किया साफ, जानें क्या है नया नियम LPG users get Big Relief Aadhaar eKYC Not Mandatory for Everyone Know Who Need It what is new gas cylinder rule, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

LPG यूजर्स के लिए राहत! अब सभी को नहीं कराना होगा Aadhaar eKYC, सरकार ने किया साफ, जानें क्या है नया नियम

LPG यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने साफ किया है कि सभी उपभोक्ताओं के लिए Aadhaar eKYC अनिवार्य नहीं है। जानें किन लोगों को eKYC कराना जरूरी है, क्या हैं नए नियम।

Wed, 18 March 2026 08:06 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG यूजर्स के लिए राहत! अब सभी को नहीं कराना होगा Aadhaar eKYC, सरकार ने किया साफ, जानें क्या है नया नियम

LPG Gas Cylinder eKYC Rule: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है, जिसका असर भारत में भी दिख रहा है। कुछ इलाकों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी और लोकल स्तर पर शॉर्टेज जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। हालांकि, सरकार की ओर से गैस सिलेंडर की कमी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सरकार ने गैस कनेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए Aadhaar आधारित e-KYC को जरूरी बना दिया है। सरकार के नए नियम के अनुसार, Aadhaar eKYC हर LPG यूजर के लिए जरूरी नहीं है। यह केवल उन्हीं यूजर्स के लिए जरूरी है, जिन्होंने अभी तक eKYC प्रोसेस पूरा नहीं किया है। यानी अगर आपने पहले ही eKYC करा लिया है, तो आपको दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं है और इससे आपकी गैस सप्लाई पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

अब भी इन यूजर्स के लिए जरूरी eKYC?

सरकार ने साफ किया है कि जिन लोगों ने अभी तक Aadhaar आधारित eKYC नहीं कराया है, केवल उन्हीं को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं, जो उपभोक्ता पहले ही eKYC कर चुके हैं, उनके लिए यह दोबारा करना जरूरी नहीं है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिली है, जो बार-बार eKYC कराने को लेकर परेशान थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! LPG गैस सिलेंडर की किल्लत का फायदा उठा रहे ठग, ऐसे मैसेज से रहें दूर

उज्ज्वला योजना (PMUY) के लिए ये है रूल्स

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अलग नियम लागू हैं। मंत्रालय के मुताबिक, PMUY यूजर्स को eKYC साल में एक बार करना होता है। यह भी केवल तब जरूरी होता है जब वे 7 रिफिल के बाद 8वीं और 9वीं गैस रिफिल पर सब्सिडी लेना चाहते हैं। यानी हर बार eKYC करने की जरूरत नहीं है।

घर बैठे कर सकते हैं eKYC

सरकार ने यह भी बताया है कि eKYC की प्रक्रिया काफी आसान है। यूजर्स इसे घर बैठे भी पूरा कर सकते हैं और इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होता। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो eKYC के लिए एजेंसी या सेंटर जाने में परेशानी महसूस करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस बुकिंग के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं! WhatsApp पर “Hi” भेजें काम खत्म

LPG eKYC कैसे करें?

Step 1: सबसे पहले अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट/ऐप पर जाएं (Indane, Bharat Gas, HP Gas)।

Step 2: “Update Aadhaar” या “eKYC” ऑप्शन चुनें।

Step 3: अपना LPG ID / कंज्यूमर नंबर डालें।

Step 4: Aadhaar नंबर डालें। OTP डालकर वेरिफाई करें।

क्यों जरूरी eKYC

सरकार के अनुसार, eKYC का मकसद सिस्टम को ज्यादा ट्रांसपेरेंट बनाना है। इससे सही लोगों को सब्सिडी मिलती है और फर्जी कनेक्शन को हटाने में मदद मिलती है। इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि LPG का सही इस्तेमाल हो और किसी तरह की गड़बड़ी या दुरुपयोग न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घबराकर सिलेंडर बुक करने वालों के लिए बड़ी खबर, गैस बुकिंग में आई कमी; जानें क्यो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।