Lenovo का लैपटॉप अब केवल ₹9999 में, Flipkart पर खत्म होने वाली है सेल Lenovo Chromebook laptop in just 9999 rupees on Flipkart is a must grab deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Lenovo का लैपटॉप अब केवल ₹9999 में, Flipkart पर खत्म होने वाली है सेल

लेनोवो का क्रोमबुक ग्राहकों को अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका Flipkart पर दिया जा रहा है। इसे ऑफर्स के साथ 10 हजार रुपये से कम में ऑर्डर किया जा सकता है। 

Wed, 10 Dec 2025 07:24 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

Lenovo का लैपटॉप अब केवल ₹9999 में, Flipkart पर खत्म होने वाली है सेल

ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Lenovo का क्रोमबुक लैपटॉप अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस पर लिमिटेड टाइम डिस्काउंट की वजह से 10 हजार रुपये से भी कम में ऑर्डर किया जा सकता है। यह क्रोमबुक मॉडल सभी बेसिक और स्टैंडर्ड जरूरतों के लिए परफेक्ट रहेगा।

सम्बंधित सुझाव

ग्राहकों के लिए क्रोमबुक अच्छा विकल्प बनकर आए हैं और स्टैंडर्ड विंडोज लैपटॉप के मुकाबले इनकी बैटरी परफॉर्मेंस कहीं बेहतर होती है। इनमें ढेरों ऐप्स का सपोर्ट दिया जा रहा है, जिनके साथ आप वेब ब्राउजिंग से लेकर टेक्स्टिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सब कर सकते हैं। इसमें Gemini आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस टूल का सपोर्ट मिल रहा है और बिल्ट-इन वायरस प्रोटेक्शन मिलता है।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल ₹12,890 में HP का टच-स्क्रीन वाला लैपटॉप, Flipkart सेल की ट्रेंडिंग डील

इन ऑफर्स के साथ सस्ते में Lenovo लैपटॉप

Lenovo 100e Chromebook Gen 4 में पावरफुल परफॉर्मेंस मिलती है और इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर केवल 9,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में 10 प्रतिशत तक का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसकी कीमत 9000 रुपये के करीब रह जाएगी।

पुराने डिवाइस के बदले एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी मिल रहा है, जिसकी अधिकतम वैल्यू 8000 रुपये तक मिल सकती है। इस क्रोमबुक पर कंपनी एक साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹6000 से कम में बेस्ट Smart TV डील, Thomson का बड़ी स्क्रीन वाला मॉडल सस्ता

ऐसे हैं Lenovo क्रोमबुक के स्पेसिफिकेशंस

लेनोवो के Lenovo 100e Chromebook Gen 4 में अच्छी स्मूद परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Kompanio 520 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ 32 GB EMMC स्टोरेज दिया गया है और इसमें Chrome OS दिया गया है। इस डिवाइस में 11.6 इंच का 60Hz डिस्प्ले 250nits की ब्राइटनेस के साथ मिलता है। इस डिवाइस का वजन केवल 1.23 किलोग्राम है। इसके साथ तीन महीने के लिए 5,850 रुपये कीमत वाला Gemini Advanced सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।