₹6000 से कम में बेस्ट Smart TV डील, Thomson का बड़ी स्क्रीन वाला मॉडल सस्ता best smart TV deal under 6000 rupees on Flipkart here is the Thomson deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹6000 से कम में बेस्ट Smart TV डील, Thomson का बड़ी स्क्रीन वाला मॉडल सस्ता

ग्राहकों को 6000 रुपये से कम में Thomson का बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV खरीदने का मौका मिल रहा है। Flipkart पर इस डिवाइस को खास छूट के बाद और बैंक ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। 

Tue, 9 Dec 2025 02:54 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹6000 से कम में बेस्ट Smart TV डील, Thomson का बड़ी स्क्रीन वाला मॉडल सस्ता

बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV ग्राहकों को अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर मिल रहा है। ग्राहक Thomson Alpha QLED मॉडल को 6000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। बड़ी 24 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल पर बैंक ऑफर्स का फायदा अलग से दिया जा रहा है। आइए आपको इसपर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Thomson Alpha QLED Smart TV में ढेर सारे OTT ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है और इसमें 24W साउंड आउटपुट मिल जाता है। इस टीवी में डेडिकेटेड वेब ब्राउजर मिल रहा है और स्पोर्ट्स मोड दिया गया है। थॉमसन का कहना है कि इस टीवी में 5000 से ज्यादा ऐप्स का गेम्स का सपोर्ट मिल जाता है और ढेरों स्मार्ट फीचर्स ऐक्सेस किए जा सकते हैं। इसमें विविड कलर्स का सपोर्ट हाई-ब्राइटनेस के साथ दिया गया है।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल ₹12,890 में HP का टच-स्क्रीन वाला लैपटॉप, Flipkart सेल की ट्रेंडिंग डील

ऑफर्स के साथ खरीदें Thomson Smart TV

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Thomson Alpha QLED Smart TV के 24 इंच स्क्रीन वाले मॉडल को 6,299 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस टीवी को खरीदने वाले ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने पर एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है और ऑफर्स के चलते इफेक्टिव प्राइस 6000 रुपये से कम रह जाएगा।

पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने वालों को 2000 रुपये तक की छूट मिल सकती है, जिसकी वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसपर 1 साल की वारंटी ऑफर की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! कैमरा वाली इस स्मार्टवॉच में लग जाता है SIM कार्ड, कीमत ₹3000 से भी कम

ऐसे हैं Thomson Smart TV के स्पेसिफिकेशंस

स्मार्ट टीवी में 24 इंच का HD Ready (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा रहा है और धाकड़ ऑडियो आउटपुट के लिए 24W क्षमता वाले डुअल स्पीकर्स इसका हिस्सा हैं। इस टीवी में Linux ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है और JioHotstar, Prime Video, Youtube, Zee5 जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसमें पावरफुल प्रोसेसर के अलावा स्मूद परफॉर्मेंस और इंटरफेस दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।