केवल ₹12,890 में HP का टच-स्क्रीन वाला लैपटॉप, Flipkart सेल की ट्रेंडिंग डील HP Laptop with touch screen and spill proof keyboard under 13000 rupees on Flipkart, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

केवल ₹12,890 में HP का टच-स्क्रीन वाला लैपटॉप, Flipkart सेल की ट्रेंडिंग डील

ग्राहकों को HP का बड़ी स्क्रीन वाला टच-स्क्रीन क्रोमबुक लैपटॉप सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस लैपटॉप की कीमत बैंक ऑफर के बाद 13 हजार रुपये से कम रह गई है। 

Mon, 8 Dec 2025 06:39 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

केवल ₹12,890 में HP का टच-स्क्रीन वाला लैपटॉप, Flipkart सेल की ट्रेंडिंग डील

अगर आपको लगता है कि कम कीमत पर ब्रैंडेड लैपटॉप नहीं ऑर्डर किया जा सकता तो आपको Flipkart का रुख करना चाहिए। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर चल रही इयर-एंड सेल के दौरान HP Touch Chromebook अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। टचस्क्रीन वाले इस लैपटॉप को धाकड़ छूट के बाद आधे से कम में ऑर्डर किया जा सकता है।

सम्बंधित सुझाव

क्रोमबुक लैपटॉप मॉडल्स में ChromeOS मिलता है, जिसमें लाइट ऐप्स का ऐक्सेस मिल जाता है और वेब ब्राउजिंग की जा सकती है। खास बात यह है कि रोजमर्रा की सभी जरूरतें इसके साथ आसानी से पूरी हो जाती हैं और बैटरी बैकअप के मामले में भी यह स्टैंडर्ड लैपटॉप मॉडल्स के मुकाबले बेहद दमदार होता है। ऐसे में अच्छा है कि अपनी जरूरतों को समझते हुए क्रोमबुक चुना जाए। अब HP जैसे ब्रैंड का भरोसा आपको कम कीमत पर बेहतरीन वैल्यू ऑफर किया जा रहा है।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iQOO यूजर्स के लिए खुशखबरी! जानें आपको कब मिलेगा OriginOS 6 अपडेट

इन ऑफर्स के साथ खरीदें HP Touch Chromebook

HP के क्रोमबुक लैपटॉप को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर केवल 13,890 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में 10 प्रतिशत एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसके बाद इफेक्टिव प्राइस 12,890 रुपये रह जाता है। इसके अलावा यूजर्स को सालभर की वारंटी का फायदा भी इसपर मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के यूजर ने लगा दी स्कैमर की क्लास, QR लिंक खोलते ही रोने लगा ठग!

ऐसे हैं HP Touch Chromebook के स्पेसिफिकेशंस

लैपटॉप में 11.6 इंच का HD टच IPS डिस्प्ले दिया गया है और 220nits की पीक ब्राइटनेस इसमें मिलती है। इन-बिल्ट माइक और स्पीकर्स वाले इस डिवाइस में MediaTek MT8183 प्रोसेसर दिया गया है और 4GB LPDDR4X रैम के साथ 32GB eMMC स्टोरेज मिलता है। ChromeOS ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस डिवाइस का वजन केवल 1.34 किलोग्राम है और इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए 720p HD कैमरा इसका हिस्सा है। इसमें स्पिल रेसिस्टेंट फुल-साइज कीबोर्ड मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।