Jio vs Airtel: 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान किसका है बेहतर? सही चुनें आप Jio vs Airtel Best 30 Day Validity Prepaid Plan Comparison Price Data and Benefits Explained, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio vs Airtel: 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान किसका है बेहतर? सही चुनें आप

एयरटेल और जियो दोनों की ओर से ऐसे प्लान ऑफर किए जा रहे हैं, जो पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करते हैं। जियो का प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो कम कीमत में बेसिक इंटरनेट, कॉलिंग और SMS के साथ OTT सेवाओं का फायदा चाहते हैं। वहीं एयरटेल का प्लान उनके लिए परफेक्ट है जिन्हें हर दिन ज्यादा डेटा चाहिए।

Sun, 15 June 2025 11:08 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio vs Airtel: 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान किसका है बेहतर? सही चुनें आप

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में Jio और Airtel दो सबसे बड़े नाम हैं। देश में सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स रिलायंस जियो के साथ जुड़े हुए हैं, वहीं भारती एयरटेल दूसरी पोजीशन पर है। दोनों कंपनियां समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए रीचार्ज प्लान पेश करती रहती हैं। अगर आप 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं तो आइए समझें कि किस कंपनी का प्लान बेहतर है।

जियो का 335 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। प्लान में कुल 25GB डाटा मिलता है, इसमें कोई डेली डाटा लिमिट नहीं है, आप इस डाटा का इस्तेमाल 30 दिन में कभी भी कर सकते हैं। साथ ही 100 SMS रोज भेजे जा सकते हैं और साथ ही JioCinema, JioTV और JioCloud जैसी सेवाओं का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio के इन दो प्लान्स में केवल 1 रुपये का अंतर, FREE OTT और फूड डिलिवरी सब

एयरटेल का 379 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2GB डाटा यानी कुल 60GB डाटा पूरे 30 दिनों के लिए मिलता है। यूजर्स रोज 100 SMS भेज सकते हैं और साथ ही Airtel Xstream App का भी एक्सेस मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio, Airtel और Vi सारे यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 100 रुपये में फ्री OTT का मजा

किस प्लान में है ज्यादा फायदा?

अगर आप कम कीमत में लिमिटेड डाटा चाहते हैं और OTT सेवाओं जैसे JioCinema व JioCloud का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जियो का 335 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतर है। वहीं अगर आपको डेली इंटरनेट की जरूरत ज्यादा है (2GB डेली) और आप ज्यादा डाटा यूज करते हैं, तो एयरटेल का 379 रुपये वाला प्लान आपके लिए फायदेमंद रहेगा, हालांकि इसकी कीमत जियो के मुकाबले 44 रुपये ज्यादा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।