Jio के इन दो प्लान्स में केवल 1 रुपये का अंतर, FREE OTT और फूड डिलिवरी सब Jio is offering two recharge plans with just 1 rupees difference here are all the benefits, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio के इन दो प्लान्स में केवल 1 रुपये का अंतर, FREE OTT और फूड डिलिवरी सब

रिलायंस जियो की ओर से कई प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं और हम 84 दिनों की वैलिडिटी वाले दो प्लान्स की जानकारी लेकर आए हैं। इन प्लान्स में अलग-अलग बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

Wed, 11 June 2025 05:00 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio के इन दो प्लान्स में केवल 1 रुपये का अंतर, FREE OTT और फूड डिलिवरी सब

टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो की ओर से यूजर्स को ढेरों प्लान्स से रीचार्ज करने का विकल्प दिया जा रहा है। इनमें से कुछ प्लान्स लंबी वैलिडटी तो वहीं कुछ OTT बेनिफिट्स के साथ आते हैं। कंपनी के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले दो प्लान्स की कीमत में केवल 1 रुपये का अंतर है लेकिन इनमें अलग-अलग फायदे मिलते हैं। एक में जहां फूड डिलिवरी ऐप से जुड़े बेनिफिट्स मिलते हैं तो वहीं दूसरा प्लान Amazon Prime का ऐक्सेस देता है। आइए इन प्लान्स के बारे में आपको बताते हैं।

Jio का 1028 रुपये कीमत वाला प्लान

रिलायंस जियो के इस प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में 84 दिनों की वैलिडिटी का फायदा मिलता है और इस दौरान सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा रोज 100 SMS भेजे जा सकते हैं और रोज 2GB डेली डाटा मिलता है। यूजर्स को प्लान के साथ 90 दिनों के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है और JioAICloud स्टोरेज मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगे रीचार्ज की छुट्टी! Jio, Airtel दोनों ₹200 से कम में बना रहे काम

प्लान के साथ 3 महीने के लिए Swiggy One Lite का ऐक्सेस देता है और 50 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। Swiggy One Lite के साथ 600 रुपये तक के फायदे फूड डिलिवरी और Instamart डिलिवरी के साथ मिल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio, Airtel और Vi सारे यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 100 रुपये में फ्री OTT का मजा

Jio का 1029 रुपये कीमत वाला प्लान

अगर आप 1 रुपये ज्यादा खर्च करते हुए 1029 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करते हैं तो सबसे बड़ा फायदा 84 दिनों के लिए Amazon Prime सब्सक्रिप्शन के तौर पर मिल रहा है। इस प्लान के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ ठीक पिछले प्लान्स जैसे ही बाकी बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इससे रीचार्ज करने पर भी 90 दिनों के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन और 50GB JioAICloud ऐक्सेस दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।