Jio, Airtel और Vi सारे यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 100 रुपये में फ्री OTT का मजा free OTT subscription in just 100 rupees plans by Jio Airtel and Vodafone Idea, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio, Airtel और Vi सारे यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 100 रुपये में फ्री OTT का मजा

चाहे आपके पास Jio का सिम हो, या फिर Airtel और Vi का हो, सभी कंपनियां सस्ते में फ्री OTT का मजा दे रही हैं। 100 रुपये में यूजर्स को 90 दिनों तक के लिए JioHotstar का फायदा मिल रहा है।

Sat, 7 June 2025 04:47 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio, Airtel और Vi सारे यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 100 रुपये में फ्री OTT का मजा

टेलिकॉम कंपनियों की ओर से चुनिंदा प्लान्स से रीचार्ज करने पर ग्राहकों को OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री दिया जा रहा है। हालांकि, ज्यादातर यूजर्स यह नहीं जानते किए Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) सभी की ओर से केवल 100 रुपये में यही बेनिफिट्स मिल रहे हैं। आइए आपको सबसे सस्ते OTT प्लान्स की जानकारी देते हैं। ये सभी डाटा-ओनली प्लान्स हैं।

Jio का 100 रुपये वाला OTT प्लान

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए 100 रुपये वाला रीचार्ज प्लान 5GB एक्सट्रा डाटा लेकर आता है। यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इतनी ही वैधता के लिए JioHotstar (Mobile/TV) सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio या Airtel: भारत में कौन है बेहतर; नई रिपोर्ट में हुआ हर बात का खुलासा

Airtel का 100 रुपये वाला OTT प्लान

एयरटेल यूजर्स को भी 100 रुपये वाला डाटा-ओनली प्लान 5GB एक्सट्रा डाटा ऑफर करता है। हालांकि, इससे रीचार्ज करने की स्थिति में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और 30 दिनों के लिए ही JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Vi का 101 रुपये वाला OTT प्लान

वोडाफोन आइडिया यूजर्स के लिए सस्ता प्रीपेड प्लान 101 रुपये का है और यह भी 5GB एक्सट्रा डाटा देता है। इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी का फायदा मिल रहा है। इस प्लान में तीन महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FREE OTT सब्सक्रिप्शन वाले सारे Jio प्लान एकसाथ, आसान हो गया आपका काम

डाटा-ओनली प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में केवल अतिरिक्त डाटा मिलता है और कॉलिंग या SMS बेनिफिट्स नहीं मिलते। इसके अलावा इनसे किसी भी ऐक्टिव प्लान के साथ रीचार्ज किया जा सकता है और मौजूदा ऐक्टिव प्लान के खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।