महंगे रीचार्ज की छुट्टी! Jio, Airtel दोनों ₹200 से कम में बना रहे काम; कॉलिंग के साथ डाटा भी Jio and airtel recharge plans under 200 rupees with unlimited calling and data, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

महंगे रीचार्ज की छुट्टी! Jio, Airtel दोनों ₹200 से कम में बना रहे काम; कॉलिंग के साथ डाटा भी

Jio और Airtel दोनों कंपनियों की ओर से ऐसे प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनकी कीमत 200 रुपये से कम है और जिनसे रीचार्ज करने पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा बेनिफिट्स मिलते हैं।

Mon, 9 June 2025 08:17 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
महंगे रीचार्ज की छुट्टी! Jio, Airtel दोनों ₹200 से कम में बना रहे काम; कॉलिंग के साथ डाटा भी

भारतीय टेलिकॉम कंपनियों की ओर से ढेरों रीचार्ज प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनमें अलग-अलग बेनिफिट्स मिलते हैं। अगर आप Airtel या Jio यूजर हैं और महंगे रीचार्ज के चलते परेशान हैं तो हम आपको 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं। इन प्लान्स से रीचार्ज करने पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा सभी का फायदा मिलता है।

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान

एयरटेल यूजर्स को इस प्लान से रीचार्ज करने पर पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क्स पर कॉलिंग का ऑप्शन मिल जाता है। इसके अलावा वे रोज 100 SMS भेज सकते हैं और कुल 2GB डाटा भी दिया जा रहा है। यूजर्स को Airtel Xstream ऐक्सेस के अलावा फ्री हेलोट्यून्स भी मिल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio, Airtel और Vi सारे यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 100 रुपये में फ्री OTT का मजा

Jio का 198 रुपये वाला प्लान

जियो का 200 रुपये से कम कीमत वाला यह प्लान तो एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का ऐक्सेस भी देता है। इससे रीचार्ज करने पर सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 4G यूजर्स को रोज 2GB डाटा और रोज 100 SMS जैसे बेनिफिट्स 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है। इसमें JioTV और JioAICloud का ऐक्सेस भी दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FREE OTT सब्सक्रिप्शन वाले सारे Jio प्लान एकसाथ, आसान हो गया आपका काम

Jio का 189 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो की ओर से 189 रुपये कीमत वाला अफॉर्डेबल पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए ऑफर किया जा रहा है। इससे रीचार्ज करने की स्थिति में कुल 2GB डाटा मिलता है और कुल 300 SMS पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए मिल जाते हैं। यह प्लान सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का विकल्प देता है। प्लान जियो ऐप्स का ऐक्सेस भी देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।