दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone पर ₹9000 की छूट, फिर नहीं मिलेगा मौका best selling iPhone in the world on huge discount of 9000 rupees on Flipkart, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone पर ₹9000 की छूट, फिर नहीं मिलेगा मौका

बीते दिनों सामने आया है कि iPhone 16 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है। इस डिवाइस को भारतीय मार्केट में 9000 रुपये से ज्यादा की छूट पर ऑर्डर किया जा सकता है। 

Sun, 1 Feb 2026 09:54 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone पर ₹9000 की छूट, फिर नहीं मिलेगा मौका

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर ग्राहकों को जबरदस्त डील का फायदा दिया जा रहा है, जिसके चलते दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले आईफोन मॉडल iPhone 16 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर के चलते इस फोन को लॉन्च प्राइस से करीब 10 हजार रुपये सस्ते में ऑर्डर किया जा सकता है, जो बात इसे बेहतरीन वैल्यू डील बना देती है। आइए बताएं कि आपको सबसे बड़ा डिस्काउंट कैसे मिल सकता है।

iPhone 16 में यूजर्स को ऐपल इंटेलिजेंस आधारित फीचर्स के अलावा डेडिकेटेड कैमरा बटन भी दिया गया है। इस फोन के कैमरा सेटअप को भी DSLR जैसी फोटोज क्लिक करने के लिए ट्यून किया गया है, साथ ही जूम क्षमता भी पहले से बेहतर है। पावरफुल इन-हाउस चिपसेट से परफॉर्मेंस को धाकड़ मिलती ही है, यह डिवाइस बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन भी ऑफर करता है। बीते दिनों यह साल 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन, लिस्ट में नंबर-1 पर iPhone 16

इन ऑफर्स के साथ सबसे सस्ते में खरीदें

भारतीय मार्केट में iPhone 16 को 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन Flipkart पर इसे 64,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 4,433 रुपये की छूट मिल रही है। इस तरह कुल डिस्काउंट 9,500 रुपये के करीब पहुंच जाता है।

इसी तरह Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के साथ 3,245 रुपये की छूट और अन्य चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा लिया जा सकता है। यह वाइट, पिंक, टील, अल्ट्रामरीन और ब्लैक जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Apple का सस्ता iPhone बदलने वाला है गेम! iPhone 17e से जुड़े इन लीक्स में खुलासा

ऐसे हैं iPhone 16 के स्पेसिफिकेशंस

डिवाइस में 6.1 इंच का ऑल-स्क्रीन OLED सिनेमैटिक डिस्प्ले सेरेमिक शील्ड की सुरक्षा लेयर के साथ मिलता है। इसमें बैक पैनल पर 48MP+12MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो बेहतरीन लो-लाइट कैमरा परफॉर्मेंस भी ऑफर करता है। साथ ही 12MP फ्रंट कैमरा के साथ अच्छी सेल्फी क्लिक की जा सकती हैं। इसमें A18 चिप के साथ धांसू मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस दी जा रही है। फोन ऑल-डे बैटरी लाइफ का फायदा देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।