दुनिया का सबसे पतला आईफोन iPhone Air लॉन्च, इतना स्लिम कि यकीन नहीं होगा; जानें कीमत
ऐपल ने इस साल अपने iPhone 17 लाइनअप में प्लस मॉडल शामिल नहीं किया है और इसकी जगह iPhone Air ने ली है। इसे कंपनी सबसे पतले डिवाइस के तौर पर बड़ी स्क्रीन के साथ लेकर आई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

iPhone बनाने वाली कंपनी ऐपल इनोवेशंस के मामले में पीछे नहीं है और कुछ ना कुछ नया आजमाती रहती है। इस साल कंपनी ने iPhone 17 सीरीज के साथ सबसे पतला मॉडल भी लॉन्च किया है और इसे iPhone Air नाम से पेश किया गया है। इस डिवाइस के साथ कंपनी ने Plus मॉडल की छुट्टी कर दी है और नए Air ने उसकी जगह ली है। आइए कंपनी के नए इनोवेटिव आईफोन मॉडल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
नए iPhone Air का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका डिजाइन है, जिसे कंपनी सबसे ड्यूरेबल बता रही है। इसमें सेरेमिक टाइटेनियम बॉडी दी गई है, जिसकी मोटाई महज 5.6mm है। दावा है कि यूजर्स को इतने पतले डिजाइन में Pro डिवाइसेज जैसे परफॉर्मेंस का फायदा मिलेगा। कंपनी इसे बनाने के लिए 80 प्रतिशत रीसाइकल्ड टाइटेनियम इस्तेमाल किया है।
ऐसे हैं iPhone Air के स्पेसिफिकेशंस
डिवाइस के 6.5 इंच डिस्प्ले पर सेरेमिक शील्ड की सुरक्षा दी गई है और यही सेफ्टी बैक पैनल पर भी मिलती है। इसमें 120Hz ProMotion डिस्प्ले मिलता है, जो 3000nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। डिवाइस में A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है और यह किसी भी स्मार्टफोन में मिलने वाला सबसे फास्ट चिपसेट है। इससे बेहतर परफॉर्मेंस के अलावा अच्छी बैटरी एफिशिएंसी मिलती है। साथ ही GPU को भी AI कंप्यूट के लिए बेहतर ढंग से ट्यून किया गया है। इसमें eSIM इस्तेमाल करने का विकल्प मिलता है।
स्लिम डिवाइस में N1 चिप दिया गया है, जिससे लेटेस्ट WiFi 7 और Bluetooth 6 के अलावा Thread के साथ लेटेस्ट वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है। कंपनी ने इसमें नया C1x मॉडेम चिप भी दिया है, जिससे फोन बेहतर सेल्युलर कनेक्टिविटी ऑफर करे। इसमें बैकपैनल पर 48MP फ्यूजन कैमरा सेटअप मिलता है और 2x टेलीफोटो जूम का फायदा OIS के साथ मिल जाता है। सामने 24MP सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी डुअल कैप्चर वीडियो फीचर भी लेकर आई है।
बैटरी की बात करें तो कंपनी के मुताबिक एडॉप्टिव पावर मोड जैसे बैटरी सेविंग फीचर्स के साथ इससे दिनभर की बैटरी लाइफ मिल जाएगी। इसके अलावा यूनीक डिजाइन के साथ मैगसेफ अटैचमेंट भी एक्सेसरीज के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी नए iPhone केस भी लेकर आई है, जो पतले डिजाइन को कॉम्प्लिमेंट करेंगे।
इतनी है iPhone Air की कीमत
नए प्रीमियम लाइटवेट iPhone Air को स्पेस ब्लैक, क्लाउड वाइट, स्काई ब्लू जैसे कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। भारतीय मार्केट में बेस मॉडल (256GB) के लिए 119,900 रुपये से शुरू होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

8 GB RAM




