भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone पर सीधे ₹10 हजार की छूट, लिमिटेड टाइम ऑफर best selling iPhone in India on flat discount of 10000 rupees on Amazon with limited time deal, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone पर सीधे ₹10 हजार की छूट, लिमिटेड टाइम ऑफर

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone मॉडल को अब तक की सबसे बड़ी छूट पर खरीदने का मौका ग्राहकों को iPhone 17 लॉन्च से पहले मिल रहा है। आप सीधे 10 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं। 

Mon, 1 Sep 2025 01:15 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone पर सीधे ₹10 हजार की छूट, लिमिटेड टाइम ऑफर

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में ऐपल ब्रैंड का क्रेज यूजर्स के सिर चढ़कर बोलता है। ऐपल इस महीने अपने नए iPhone 17 लाइनअप से पर्दा उठाने वाला है और इससे पहले ही पिछली iPhone 16 सीरीज पर खास डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहकों को भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला iPhone मॉडल अब तक की सबसे बड़ी छूट पर खरीदने का मौका दिया गया है लेकिन यह छूट केवल स्टॉक खत्म होने तक रहेगी।

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट बताती है कि साल 2025 की पहली छमाही से मिला डाटा दिखाता है कि भारत में सबसे ज्यादा iPhone 16 पसंद किया जा रहा है। यह देश में बिके कुल स्मार्टफोन्स का 4 प्रतिशत रहा और इसके अलावा iPhone 16 सीरीज को भी जमकर खरीदा जा रहा है। साफ है कि यूजर्स को iPhone 16 के साथ मिल रही वैल्यू और इसके नए फीचर्स खूब पसंद आए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹15 हजार से कम में धाकड़ लैपटॉप खरीदने का मौका, ये रही टॉप मॉडल्स की लिस्ट

खास डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर ग्राहक iPhone 16 को लॉन्च प्राइस के मुकाबले फ्लैट डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। यह फोन पिछले साल 79,900 रुपये कीमत पर लॉन्च हुआ था और अब इसे 69,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Credit Card की मदद से पेमेंट करने की स्थिति में इसकी कीमत 66,499 रुपये रह जाएगी। इसपर कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिल सकता है।

पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में ग्राहकों को अधिकतम 36,050 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। यह फोन ब्लैक, पिंक, अल्ट्रामरीन, टील और वाइट कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹15 हजार से कम में Samsung, Motorola और Realme सब; ये रहीं टॉप डील्स

ऐसे हैं iPhone 16 के स्पेसिफिकेशंस

डिवाइस में Apple का नया A18 Bionic चिप दिया गया है। इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है। कैमरे में 48MP का मेन लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है, साथ ही नया Camera Control बटन भी दिया गया है। इसकी बैटरी लाइफ लगभग 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का समय देती है और यह 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। iOS 18 पर चलने वाला यह फोन नए Apple Intelligence फीचर्स और Action Button के साथ आता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।