आ गए Apple के नए AirPods Pro 3, फीचर्स और कीमत कर देंगे खुश Apple AirPods Pro 3 launched with heath rate tracking and live traslation features, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आ गए Apple के नए AirPods Pro 3, फीचर्स और कीमत कर देंगे खुश

ऐपल ने ग्लोबल मार्केट में इसके नए एयरपॉड्स AirPods Pro 3 लॉन्च कर दिए हैं और इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं। यूजर्स को इन वियरेबल्स में खास हेल्थ फीचर्स भी मिले हैं और बैटरी लाइफ पहले से बेहतर हुई है। 

Tue, 9 Sep 2025 10:52 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

आ गए Apple के नए AirPods Pro 3, फीचर्स और कीमत कर देंगे खुश

ऐपल ने अपने नए ऑडियो वियरेबल्स AirPods Pro 3 लॉन्च कर दिए हैं और इन्हें प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। iPhone 17 लॉन्च के साथ ही ये एयरपॉड्स भी कंपनी के पोर्टफोलियो का हिस्सा बने हैं। कंपनी का दावा है कि नए AirPods Pro 3 में ओरिजनल एयरपॉड्स के अलावा चार गुना बेहतर ऐक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है।

सम्बंधित सुझाव

कंपनी ने बताया है कि AirPods 3 Pro में कस्टम आर्किटेक्टर मिलता है, जिससे बेहतर बास और क्लियर ऑडियो सुनाई देता है। दावा है कि म्यूजिक से लेकर शोज तक ऐक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ पिछले 2x बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी। इसमें स्वेट और वाटर रेसिस्टेंस दी गई हैं, जिससे वर्कआउट और रनिंग सेशंस के दौरान एयरपॉड्स के खराब या प्रभावित होने का डर ना रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone पर सीधे ₹10 हजार की छूट, लिमिटेड टाइम ऑफर

AirPods Pro 3 में हार्ट-रेट सेंसिग फीचर

कंपनी ने अपने प्रीमियम ऑडियो वियरेबल में खास हार्ट रेट मॉनीटरिंग फीचर दिया है और इसके लिए इन बड्स में कंपनी के सबसे छोटे हार्ट-रेट सेंसर दिए गए हैं। यूजर्स अपने आईफोन की फिटनेस ऐप में जाने के बाद इन्हीं सेंसर्स के साथ अपने वर्कआउट सेशन ट्रैक कर सकते हैं। यानी अब यूजर्स को कोई फिटनेस बैंड या फिर स्मार्टवॉच अलग से पहनने की जरूरत नहीं होगी और AirPods Pro 3 फिटनेस का ख्याल भी रखेगा।

कंपनी ने बताया है कि ट्रांसपैरेंसी मोड में 10 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलेगा और वहीं ANC ऑन होने की स्थिति में भी यूजर्स को 8 घंटे तक म्यूजिक सुनने का विकल्प मिल जाएगा। इस तरह कंपनी ने डिवाइस की बैटरी लाइफ में बड़ा सुधार किया है। इसके अलावा यूजर्स को ऐपल इंटेलिजेंस पर आधारित लाइव ट्रांसलेशन फीचर मिलता है, जो सामने वाले की बातों का अनुवाद करके यूजर को उसकी भाषा में सुनाता है। यूजर की ओर से दिया गया जवाब सामने वाले को उसकी भाषा में आईफोन स्क्रीन पर दिखाया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Flipkart Big Billion Days सेल में सबसे सस्ते मिलेंगे ये स्मार्टफोन, टॉप-5 डील्स

इतनी रखी गई है AirPods Pro 3 की कीमत

AirPods Pro 3 को कंपनी ने भारत में 25,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है और इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इसकी डिलिवरी ग्राहकों को 19 सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।