अगले हफ्ते सस्ता iPhone ला सकता है Apple, लीक कीमत से मिला ‘सरप्राइज’ iPhone 17e Launching Soon in India Price Expected Features and MagSafe Support Leaked, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

अगले हफ्ते सस्ता iPhone ला सकता है Apple, लीक कीमत से मिला ‘सरप्राइज’

Apple जल्द ही भारत में iPhone 17e लॉन्च कर सकता है, जिसमें A19 चिपसेट और MagSafe सपोर्ट जैसे बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 60,000 रुपये के आसपास रह सकती है।

Mon, 9 Feb 2026 05:49 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
अगले हफ्ते सस्ता iPhone ला सकता है Apple, लीक कीमत से मिला ‘सरप्राइज’

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple साल 2026 की शुरुआत अपने नए और किफायती iPhone के साथ करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अफॉर्डेबल iPhone 17e लॉन्च कर सकती है, जो मौजूदा iPhone 16e को रिप्लेस करेगा। यह Apple का सबसे सस्ता iPhone होगा लेकिन फीचर्स के मामले में यह कई बड़े सरप्राइज दे सकता है। इसकी संभावित कीमत भी लीक हुई है।

Bloomberg की एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17e में Apple का नया A19 प्रोसेसर दिया जा सकता है। खास बात यह है कि यही प्रोसेसर iPhone 17 सीरीज में भी इस्तेमाल होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है, तो यह Apple के अफोर्डेबल iPhone सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड माना जाएगा क्योंकि यह नया चिपसेट बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, कीमत इतनी कम कि हर कोई खरीदना चाहे

इस फीचर के साथ मिलेगा अपग्रेड

iPhone 17e में एक और बड़ा बदलाव MagSafe सपोर्ट के रूप में देखने को मिल सकता है। iPhone 16e में MagSafe की कमी कई यूजर्स को खली थी। नए मॉडल में MagSafe मिलने से वायरलेस चार्जिंग और एक्सेसरीज का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। रिपोर्ट्स यह भी संकेत देती हैं कि Apple इस फोन में अपने इन-हाउस सेलुलर और वायरलेस चिप्स C1X और N1 का इस्तेमाल कर सकता है। इससे नेटवर्क स्टेबिलिटी बेहतर होने के साथ-साथ बैटरी परफॉर्मेंस में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

पहले की तरह मिलेगा सिंगल कैमरा

डिजाइन के मामले में iPhone 17e में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह फोन काफी हद तक iPhone 16e जैसा ही दिख सकता है। पीछे की तरफ सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें वही 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 17e में नॉच डिजाइन बरकरार रह सकता है और इसमें Dynamic Island शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि, बेजल्स को थोड़ा पतला किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! भारत में सस्ते होंगे iPhone, सरकार के इस फैसले ने Apple को किया खुश

भारत में नहीं होगा कीमत में बदलाव

कीमत को लेकर सबसे बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17e की कीमत अमेरिका में 599 डॉलर रखी जा सकती है, जो iPhone 16e के बराबर होगी। भारत में भी इसकी कीमत में बदलाव की उम्मीद कम है। iPhone 16e को भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। बता दें, इसे 19 फरवरी, 2026 को पेश किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।