क्या सच में वाटरप्रूफ फोन के साथ खेल सकते हैं होली? जवाब आपको चौंका देगा Can You Play Holi With a Waterproof Phone Know the Truth Before Taking the Risk, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

क्या सच में वाटरप्रूफ फोन के साथ खेल सकते हैं होली? जवाब आपको चौंका देगा

वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन साफ पानी से बचाव के लिए बनाए जाते हैं, होली के रंग और केमिकल से नहीं। इसलिए वाटरप्रूफ फोन होने के बावजूद होली खेलते समय नुकसान का खतरा बना रहता है।

Mon, 2 March 2026 09:01 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या सच में वाटरप्रूफ फोन के साथ खेल सकते हैं होली? जवाब आपको चौंका देगा

होली रंगों और पानी का त्योहार है, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी चीज को होता है तो वह है आपका स्मार्टफोन। आजकल मार्केट में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने डिवाइस को वॉटरप्रूफ या वॉटर-रेसिस्टेंट बताती हैं। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल आता है कि क्या सच में वाटरप्रूफ फोन के साथ बिना टेंशन लिए होली खेली जा सकती है? इसका जवाब थोड़ा टेढ़ा है और इसकी सच्चाई जानना बेहद जरूरी है।

सबसे पहले यह समझना होगा है कि ज्यादातर स्मार्टफोन पूरी तरह वाटरप्रूफ नहीं, बल्कि वॉटर रेसिस्टेंट होते हैं। फोन पर मिलने वाली IP रेटिंग (जैसे IP68 या IP69) यह बताती है कि डिवाइस लिमिटेड टाइम और लिमिटेड गहराई तक साफ पानी से सेफ रह सकता है। उदाहरण के तौर पर IP68 रेटिंग वाला फोन आमतौर पर 1.5 मीटर गहरे साफ पानी में लगभग 30 मिनट तक से माना जाता है। यहां सबसे बड़ी गलतफहमी होली में होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में लॉन्च हो रहे हैं ये नए फोन! Apple, Nothing और Motorola सब लिस्ट में

कंपनी नहीं देगी कोई भी वारंटी

होली के दौरान इस्तेमाल होने वाला पानी, सिर्फ पानी नहीं होता। इसमें रंग, केमिकल, गुलाल, डाई, मिट्टी और कई बार साबुन या अन्य चीजें भी मिली होती हैं। ये एलिमेंट्स फोन की सीलिंग, स्पीकर ग्रिल, चार्जिंग पोर्ट और माइक्रोफोन में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। कंपनियां भी साफ तौर पर बताती हैं कि उनकी वारंटी केमिकल या रंग वाले पानी से हुए नुकसान को कवर नहीं करती है।

एक और बड़ी बात यह है कि फोन की वॉटर रेसिस्टेंस हमेशा एक जैसी नहीं रहती। समय के साथ गिरने पर, गर्मी, धूल या रिपेयर के चलते फोन की रबर सील कमजोर हो सकती है। यानी जो फोन नया होने पर ज्यादा सुरक्षित था, वह एक साल बाद उतना सेफ नहीं रह जाता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WhatsApp के ये 8 मेसेज हैं सबसे खतरनाक, गलती से भी मत देना रिप्लाई

होली खेलते वक्त सबसे ज्यादा खतरा तब होता है जब फोन गीले हाथों से इस्तेमाल किया जाता है या जेब में रखकर रंग खेले जाते हैं। चार्जिंग पोर्ट में नमी पहुंचने से शॉर्ट सर्किट या मदरबोर्ड डैमेज तक हो सकता है, जिसकी रिपेयरिंग काफी महंगी पड़ती है।

होली में फोन सेफ रखने के लिए ऐसा करें

अगर आप होली में फोन साथ रखना ही चाहते हैं, तो कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। फोन को वॉटरप्रूफ पाउच या जिप लॉक कवर में रखें। गीले हाथों से फोन इस्तेमाल करने से बचें। रंग लगने के बाद वाटरप्रूफ फोन को सीधे पानी से धोने की बजाय सूखे कपड़े से साफ करें। अगर फोन भीग जाए तो तुरंत चार्जिंग पर ना लगाएं और पूरी तरह सूखने दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹6000 से कम में नया फोन! 120Hz डिस्प्ले, Android 16 और 6000mAh बैटरी

साफ कहें तो वाटरप्रूफ फोन होने का मतलब यह नहीं है कि आप उसके साथ खुलकर होली खेल सकते हैं। यह फीचर सिर्फ गलती से पानी गिरने या हल्की नमी से बचाने के लिए होता है, ना कि रंग और पानी की जोरदार बारिश झेलने के लिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।