1/6आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज भारत में पहचान की सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन चुका है। लेकिन जितना इसका यूज बढ़ा है, उतनी ही ठगी और साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं। हाल की में कई फेक आधार बननें के मामले आए जिनमें लोग AI से भी नकली आधार बनवा रहे हैं। इसी खतरे को देखते हुए UIDAI ने एक नया सुरक्षा फीचर लॉन्च किया है जिससे आप असली और नकली Aadhaar कार्ड का अंतर मिनटों में ही पहचान सकते हैं।

पिछले कुछ सालों में फर्जी आधार कार्ड का यूज धोखाधड़ी, पहचान चोरी या नकली दस्तावेज दिखाकर गैरकानूनी फायदे उठाने के लिए किया जा रहा है। ऐसे कई मामले आये हैं जहां फर्जी आधार से साइबर क्राइम, बैंक धोखाधड़ी या सिम-कार्ड और बैंक खाते खोलने जैसे गलत काम किए जा रहे हैं।

अब UIDAI की तरफ से हर आधार दस्तावेज पर एक सिक्योर QR कोड जोड़ा गया है, जो डिजिटल सिग्नेचर के साथ आता है। इस QR कोड को स्कैन करने पर आप तुरंत यह जान सकते हैं कि आपका या किसी और का आधार असली है या नकली। QR कोड स्कैनर ऐप या आधिकारिक UIDAI वेबसाइट की मदद से यह प्रोसेस आसान और सुरक्षित हो जाएगा जिससे धोखाधड़ी से बचने में मदद मिलती है।

UIDAI ने आधार कार्ड की सुरक्षा बढ़ाने के लिए QR-कोड आधारित सिस्टम पेश किया है। दरअसल असली दस्तावेज पर एक यूनिक QR कोड मौजूद होता है, जिसमें डिजिटल रूप से साइन की गई जानकारी होती है। अगर कोई आधार कार्ड नकली है, तो उसके QR कोड को स्कैन करने पर यह वेरिफिकेशन पास नहीं करेगा।

Android या iOS में UIDAI के Aadhaar QR Scanner या mAadhaar ऐप को डाउनलोड करें। आधार कार्ड पर मौजूद QR कोड को ऐप से स्कैन करें। अगर आधार असली है तो आपका नाम, जन्मतिथि और फोटो सही तरीके से दिखाई देगा, और “QR Validated” जैसा मैसेज मिलेगा। अगर यह नकली है या छेड़छाड़ की गई है तो यह “QR not verified” मैसेज दिखाएगा।

QR कोड के अलावा, आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से भी आधार नंबर को चेक कर सकते हैं कि वह असली और एक्टिव है या नहीं। बस UIDAI.gov.in पर जाएं और “Verify Aadhaar Number” पर क्लिक करके 12-अंकों का नंबर डालें। अगर नंबर वैध है तो वेबसाइट एक कन्फर्म मैसेज दिखाती है, वरना यह “Invalid Aadhaar” दिखाती है।
