जरूरी खबर: Samsung ने 2000 रुपए तक महंगे हुए Galaxy A, F, M सीरीज के 6 तगड़े फोन Important news for Samsung users Galaxy A Galaxy F and M series have become up to 2000 rupees costlier from launch price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

जरूरी खबर: Samsung ने 2000 रुपए तक महंगे हुए Galaxy A, F, M सीरीज के 6 तगड़े फोन

Samsung ने भारत में अपने कई Galaxy स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है। अब कंपनी के Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy F17 जैसे फोन पहले से महंगे हो गए हैं। जानिए किस फोन की कितने रुपए बढ़ी कीमत।

Fri, 6 March 2026 01:08 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
जरूरी खबर: Samsung ने 2000 रुपए तक महंगे हुए Galaxy A, F, M सीरीज के 6 तगड़े फोन

Samsung Smartphones Price Hike: अगर आप Samsung का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपको बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि सैमसंग ने अपने बजट और मिड-बजट दोनों फोन्स की कीमत 2000 रुपए तक बढ़ा दी है। इस प्राइस हाईक के बाद कई पॉपुलर मॉडल अब पहले से महंगे हो गए हैं। टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर इस बदलाव की जानकारी दी। पोस्ट के मुताबिक Samsung ने Galaxy A और F सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा दिए हैं और नए प्राइस भारत में लागू भी हो चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy F17 फोन की कीमत में 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। यह बदलाव सभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट पर लागू हो सकता है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बढ़ती कंपोनेंट लागत और मेमोरी चिप की कीमतों में तेजी को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹26,999 में आया Motorola का 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, मिलिट्री ग्रेड फोन

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एम, एफ और ए सीरीज के फोन की कीमत 5 मार्च से प्रभावी हो गई हैं और अपडेटेड कीमतें सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई दे रही हैं।

Samsung के ये फोन हुए महंगे

1. Samsung Galaxy M36 और Samsung Galaxy F36 मॉडलों की कीमतों में 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। गैलेक्सी एम36 का 8GB + 128GB वेरिएंट अब 21,499 रुपये से बढ़कर 21,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि गैलेक्सी एम36 का 8GB + 256GB वेरिएंट पहले 24,499 रुपये में उपलब्ध था, अब इसकी कीमत 25,999 रुपये है।

2. इसी तरह, सैमसंग गैलेक्सी F36 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 21,999 रुपये हो गई है, जो इसके पिछले 21,499 रुपये से 500 रुपये अधिक है। 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 24,499 रुपये से बढ़कर 25,999 रुपये में उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जरूरी खबर! बिना लाइन में लगे FREE में बनवाएं Baal Aadhaar, 5 मिनट में होगा काम

3. सैमसंग गैलेक्सी M17 5G की कीमत में भी बदलाव हुआ है, जहां इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 15,999 रुपये से बढ़कर 16,499 रुपये हो गई है, और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये से बढ़कर 18,499 रुपये हो गई है।

4. सैमसंग गैलेक्सी F17 5G की कीमत में 1,000 रुपये तक की वृद्धि हुई है। 4GB + 128GB मॉडल की कीमत अब 16,999 रुपये है, जबकि पहले यह 16,499 रुपये में उपलब्ध था। 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 18,999 रुपये है, जो पहले 17,999 रुपये थी, जबकि 8GB + 128GB मॉडल की कीमत अब 20,999 रुपये है, जो पहले 19,999 रुपये थी।

5. सैमसंग गैलेक्सी A17 5G की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई है। 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 18,999 रुपये से बढ़कर 20,499 रुपये हो गई है। 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये से बढ़कर 22,499 रुपये हो गई है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत पहले के 23,499 रुपये से बढ़कर 26,499 रुपये हो गई है।

6. सैमसंग गैलेक्सी A06 5G की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये पर स्टेबल है। वहीं, 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 13,999 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये हो गई है। 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत भी 12,499 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये हो गई है। पहले के 13,999 रुपये की तुलना में अब यह 15,499 रुपये हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Infinix का जलवा: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, सैटेलाइट कॉलिंग के साथ लाया नया फोन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।