13 हजार से कम में 10,000mAh बैटरी, आते ही छा जाएगा यह धांसू फोन, सामने आई डिटेल honor x80 tipped to come with 10000mah battery priced under rs 13000, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

13 हजार से कम में 10,000mAh बैटरी, आते ही छा जाएगा यह धांसू फोन, सामने आई डिटेल

Honor अब Honor X80 स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसकी कीमत लगभग 13,000 रुपये से कम होगी और इसमें 10,000mAh से ज्यादा की बैटरी हो सकती है। देखें अपकमिंग फोन में और क्या-क्या खास होगा

Fri, 6 Feb 2026 05:32 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
13 हजार से कम में 10,000mAh बैटरी, आते ही छा जाएगा यह धांसू फोन, सामने आई डिटेल

स्मार्टफोन ब्रांड्स अब 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स पर फोक्स कर रहे हैं और Honor पहले ही कई ऐसे फोन्स लॉन्च कर चुका है। अब ऑनर शायद अपनी 10,000mAh बैटरी वाली स्ट्रेटेजी को और ज्यादा किफायती स्मार्टफोन तक बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। एक नई लीक से पता चलता है कि कंपनी Honor X80 पर काम कर रही है, जिसमें बजट सेगमेंट में एक बहुत बड़ी बैटरी हो सकती है। उम्मीद है कि इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट एलटीपीएस डिस्प्ले होगा और यह अगली जेनरेशन के स्नैपड्रैगन 6-सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि, ऑनर ने अभी तक किसी भी डिटेल की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट से हिंट मिलता है कि यह फोन जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है।

13 हजार से कम होगी Honor X80 की कीमत

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की वीबो पोस्ट के अनुसार, आने वाले Honor X80 की कीमत 1,000 युआन (लगभग 13,000 रुपये) से कम होगी और इसमें 10,000mAh से ज्यादा की बैटरी हो सकती है।

टिप्स्टर का कहना है कि Honor X80 में 6.81-इंच का फ्लैट 1.5K एलटीपीएस डिस्प्ले और अपग्रेडेड डिजाइन होगा। यह भी कहा जा रहा है कि ऑनर नेक्स्ट जेनरेशेन के स्नैपड्रैगन 6-सीरीज चिपसेट, शायद SM6850 प्लेटफॉर्म की टेस्टिंग कर रहा है, जो स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट हो सकता है। खास बात यह है कि पिछली लीक में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज के लो-पावर प्रोसेसर का सुझाव दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में मिलेगा थिएटर जैसा साउंड, 380W का साउंडबार लाया ब्रांड, इतनी है कीमत
ये भी पढ़ें:आ गया 12 इंच डिस्प्ले, 12GB रैम वाला पावरफुल Tablet, इसमें 14,550mAh बैटरी भी

मौजूदा Honor X70 की कीमत और खासियत

मौजूदा ऑनर X70 में स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिप और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,300mAh की बैटरी है। इसमें एक 50-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा, एक 8-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.79-इंच का 1.5K डिस्प्ले है। चीन में, Honor X70 की कीमत बेस 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 1,399 युआन (लगभग 16,000 रुपये) से शुरू होती है और 12GB+512GB वेरिएंट के लिए 1,999 युआन (लगभग 24,000 रुपये) तक जाती है।

टिप्स्टर ने बताया कि ऑनर के हाल के 10,000mAh वाले मॉडल, जिनमें Honor Power 2 और Honor Win लाइनअप शामिल हैं, ने अपनी-अपनी कैटेगरी में अच्छा परफॉर्म किया है। टिप्स्टर ने आगे कहा कि ऑनर इस साल के आखिर में मैजिक सीरीज में और भी बड़ी बैटरी ला सकता है, शायद इसके साथ 6.85-इंच का बड़ा डिस्प्ले भी हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।