आ गया 12 इंच डिस्प्ले, 12GB रैम वाला पावरफुल Tablet, बिक्री शुरू, इसमें 14,550mAh बैटरी भी brave ark 2 in 1 android pc launched in india, brave ark 2 in 1 android pc price, brave ark 2 in 1 android pc features,, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आ गया 12 इंच डिस्प्ले, 12GB रैम वाला पावरफुल Tablet, बिक्री शुरू, इसमें 14,550mAh बैटरी भी

Brave Ark 2-in-1 Android PC Launched in India: भारत में ब्रेव आर्क 2-इन-1 की कीमत 34,999 रुपये है, जो इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत है। यह देश में Amazon पर खरीदने के लिए पहले से ही उपलब्ध है। देखें टैब में क्या है खास

Fri, 6 Feb 2026 04:35 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

आ गया 12 इंच डिस्प्ले, 12GB रैम वाला पावरफुल Tablet, बिक्री शुरू, इसमें 14,550mAh बैटरी भी

Brave Ark 2-in-1 Android PC Launched in India: अगर आप Tablet खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Brave का नया डिवाइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने अपने Brave Ark 2-in-1 Android PC को भारत में अपने नए ऑल-इन-वन एंड्रॉयड-पावर्ड टैबलेट के तौर पर लॉन्च किया गया। यह नया डिवाइस अभी देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक ही कलर और स्टोरेज ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ब्रेव आर्क 2-इन-1 में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट है, साथ में 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इसमें 144 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट वाली 12.95-इंच की आईपीएस टचस्क्रीन है। ब्रेव आर्क 2-इन-1 में 14,550mAh की बैटरी है, और इसमें सिंगल रियर कैमरा सेटअप है। कितनी है कीमत और कहां से खरीदें, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…

सम्बंधित सुझाव

Brave Ark 2-in-1 Android PC Launched in India

इतनी है कीमत, यहां से खरीदें

भारत में ब्रेव आर्क 2-इन-1 की कीमत 34,999 रुपये तय की गई है, जो इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत है। यह देश में Amazon पर खरीदने के लिए पहले से ही उपलब्ध है। यह टैबलेट गैलेक्टिक ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह कंपनी के स्टाइलस के साथ कम्पैटिबल है, जिसे ब्रेव आर्क पेन कहा जाता है। अमेजन बैंक ऑफर की पेशकश भी कर रहा है, जिसका लाभ लेकर इसकी कीमत को कम किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Motorola लाया पॉपुलर फोन का सस्ता वेरिएंट, कीमत 19,999 रुपये; पहली सेल शुरू
ये भी पढ़ें:धूम मचाने आ रहा itel A100, स्क्रीन टूटी तो FREE में होगी चेंज, सामने आई फीचर्स

Brave Ark 2-in-1 की खासियत

ब्रेव आर्क 2-इन-1 एक कन्वर्टिबल टैबलेट है जो Android 15 पर चलता है। इसमें 12.95-इंच का 2.8K (2880x1840 पिक्सेल) आईपीएस टचस्क्रीन है, जो 144 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 264 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 96 प्रतिशत कलर गैमट कवरेज देता है। इस नए Android PC में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट है, जो एड्रेनो 732 जीपीयू और क्वालकॉम के हेक्सागन एनपीयू के साथ आता है। इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

सम्बंधित सुझाव

फोटोग्राफी के लिए, ब्रेव के लेटेस्ट आर्क 2-इन-1 एंड्रॉयड पीसी में एक सिंगल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सेल का कैमरा है। डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। इसमें आठ स्पीकर और दो माइक्रोफोन हैं, जो क्रमशः DTS ऑडियो के साथ स्मार्ट एम्पलीफायर और नॉइज रिडक्शन को सपोर्ट करते हैं। ब्रेव आर्क 2-इन-1 में 14,550mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि यह सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी है और दो दिन का बैकअप देती है। यह कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और पोगो पिन इंटरफेस को भी सपोर्ट करता है। इस नए एंड्रॉयड पीसी का साइज 291.61x191.08x7.6 एमएम है, जबकि इसका वजन लगभग 706 ग्राम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।