घर में मिलेगा थिएटर जैसा साउंड, 380W का किफायती साउंडबार लाया ब्रांड, बस इतनी है कीमत
जेब्रोनिक्स ने भारतीय बाजार में Juke Bar 9300C लॉन्च करके अपने होम ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। यह एक पावरफुल 5.1 चैनल साउंडबार सिस्टम है जो 380W का दमदार साउंड आउटपुट देता है। कितनी है कीमत और क्या है खास, डिटेल में जानिए
प्रोडक्ट्स के सुझाव
घर में थिएटर जैसे साउंड का मजा लेने के लिए होम थिएटर सिस्टम तलाश रहे हैं, वो भी कम बजट में जेब्रोनिक्स का नया ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। जेब्रोनिक्स ने भारतीय बाजार में Juke Bar 9300C लॉन्च करके अपने होम ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। यह एक पावरफुल 5.1 चैनल साउंडबार सिस्टम है जो 380W का दमदार साउंड आउटपुट देता है, और यह उन कस्टमर्स के लिए परफेक्ट है, जो अपने होम एंटरटेनमेंट सेटअप के लिए थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं।

दिखने में धांसू, ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन
ज्यूक बार 9300C में ट्रिपल-ड्राइवर साउंडबार, डुअल रियर सैटेलाइट स्पीकर और 13.33 सेमी का सबवूफर है, जो मिलकर इमर्सिव सराउंड साउंड देते हैं। डॉल्बी ऑडियो से लैस, यह सिस्टम डायलॉग की क्लैरिटी, साउंड सेपरेशन और ओवरऑल डेप्थ को बढ़ाता है, जो मूवी, स्पोर्ट्स, गेमिंग जैसे कंटेंट के लिए एकदम सही है।
मॉडर्न लिविंग स्पेस के लिए डिजाइन किया गया, जूक बार 9300C कई कनेक्टिविटी ऑप्शन देता है, जिसमें ब्लूटूथ v5.4, एचडीएमआई आर्क, ऑप्टिकल इन, यूएसबी और औक्स शामिल हैं, जिससे यह कई तरह के टीवी और मीडिया डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है। इसमें मैट फिनिश, एलई़डी डिस्प्ले, वॉल-माउंटेबल डिजाइन है। इसके साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिससे आप इसे दूर से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

140W साउंड वाला मॉडल भी लॉन्च
Juke Bar 9300C के साथ, Zebronics ने ZEB-Juke Bar 9010C भी लॉन्च किया है, जो उन यूजर्स के लिए है जो कॉम्पैक्ट ऑडियो अपग्रेड चाहते हैं। यह साउंडबार डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ 140W RMS आउटपुट देता है और बेहतर बास परफॉर्मेंस के लिए इसमें 13.33 सेमी का सबवूफर दिया गया है। Juke Bar 9010C में मैट फिनिश और एलईडी डिस्प्ले वाला डुअल-ड्राइवर साउंडबार है। इसमें कई कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं, जिसमें ब्लूटूथ v5.4, एचडीएमआई आर्क, यूएसबी, ऑप्टिकल इन और औक्स शामिल हैं।
कितनी है अलग-अलग डिवाइस की कीमत
Juke Bar 9300C की कीमत 9,999 रुपये और Juke Bar 9010C की कीमत 6,999 रुपये है और ये प्रोडक्ट Amazon और Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
जेब्रोनिक्स के इन मॉडल पर भी विचार कर सकते हैं
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन