धड़ाधड़ बिक रहे ₹3000 से कम के रिमोट वाले LED Fans, करेंगे पंखा और लाइट दोनों का काम, 50% तक कम होगा बिजली बिल भी Here are 5 Best Selling Remote LED Ceiling Fans Under Rs 3000 Fan and Light Combo reduce electricity bill by 50 percent, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

धड़ाधड़ बिक रहे ₹3000 से कम के रिमोट वाले LED Fans, करेंगे पंखा और लाइट दोनों का काम, 50% तक कम होगा बिजली बिल भी

अब घर लगाएं स्मार्ट फैन जो रिमोट के साथ आते हैं जिससे आप कही भी बैठ फोन की स्पीड कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही ये फैन LED लाइट और कम बिजली खर्च जैसे फीचर्स से भी लैस हैं। अगर आप अपने घर को स्मार्ट और मॉडर्न बनाना चाहते हैं, तो ये फैन आपके लिए बेस्ट हैं:

Fri, 24 April 2026 12:05 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

धड़ाधड़ बिक रहे ₹3000 से कम के रिमोट वाले LED Fans, करेंगे पंखा और लाइट दोनों का काम, 50% तक कम होगा बिजली बिल भी

Best Remote Control Ceiling Fans: गर्मी बढ़ते ही हर किसी को पंखे, एसी, कूलर की जरूरत महसूस होने लगती है, लेकिन अब इन सभी का सिर्फ ठंडी हवा देना काफी नहीं है। अब लोग ऐसे प्रोडक्ट सर्च करते हैं जो स्मार्ट हों, बिजली बचाएं और घर को मॉडर्न लुक भी दें। यही वजह है कि रिमोट कंट्रोल LED लाइट वाले पंखों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अगर आपके घर में फैन खराब हो गया है या आप अपने घर को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह नए तरह के फैन आपके लिए एक स्मार्ट ऑप्शन हैं।

सम्बंधित सुझाव

हम यहां आपको 3000 रुपए से कम कीमत वाले बेस्ट रिमोट कंट्रोल और LED लाइट वाले सिलिंग फैन के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में Orient Electric, Atomberg, Havells, KUHL और Crompton जैसे कई पॉपुलर ब्रांड के फैन शामिल हैं। बता दें कि रिमोट कंट्रोल और LED लाइट वाले सिलिंग फैन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। जानें कहां से आप कौनसे फैन को सस्ते में खरीद सकते हैं और किसी फैन की क्या खासियतें हैं:

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़ा मौका! ₹11000 से कम में Redmi के दमदार फोन, 6300mAh बैटरी, Eye-Care डिस्प्ले

ये हैं बेस्ट रिमोट कंट्रोल LED सिलिंग फैन

1. Longway Luminair BLDC Ceiling Fan

Longway Luminair में BLDC मोटर दी गई है, जो पुराने पंखों के मुकाबले काफी कम बिजली खर्च करती है। इस फैन की एयर डिलीवरी भी अच्छी है, जिससे छोटा या मिड-साइज कमरा आसानी से ठंडा हो जाता है। इस फैन में रिमोट कंट्रोल फीचर है जिससे आप बेड या सोफे से ही फैन की स्पीड, ऑन/ऑफ और लाइट कंट्रोल कर सकते हैं। LED लाइट इसकी खासियत है, जो कमरे को अच्छी रोशनी देती है और अलग से बल्ब लगाने की जरूरत खत्म कर देती है। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट से 2,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

5 साल की वारंटी के साथ लॉन्गवे ल्यूमिनेयर, रिमोट कंट्रोल वाला BLDC मोटर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG यूजर्स ध्यान दें: घर पर ज्यादा सिलेंडर रखे तो कटेगा कनेक्शन, लगेगा जुर्माना

2. Croma 5 Star BLDC Ceiling Fan

Croma का यह फैन खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बिजली की बचत को प्रायोरिटी देते हैं। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मिलती है, जिसका मतलब है कि यह बहुत कम बिजली में काम करता है और लंबे समय में आपके बिजली बिल को कम करने में मदद करता है। इसमें रिमोट कंट्रोल के साथ LED स्पीड इंडिकेटर दिया गया है, जिससे आपको आसानी से पता चल जाता है कि फैन किस स्पीड पर चल रहा है। यह फीचर खासकर रात में काफी काम आता है। इसका एयरफ्लो भी अच्छा है और मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सिंपल डिजाइन वाला यह फैन बिग बास्केट पर सबसे सस्ता मिल रहा है आप 2299 रुपए में इसे खरीद सकते हैं। साथ ही क्रोमा से आप इसे 2799 रुपए में खरीद पाएंगे।

3. Crompton Energion Hyperjet BLDC Fan

Crompton का यह मॉडल हाई परफॉर्मेंस और मजबूत ब्रांड वैल्यू के लिए जाना जाता है। इसमें BLDC मोटर के साथ हाई एयर डिलीवरी मिलती है, जिससे बड़े कमरों में भी अच्छा कूलिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इस के रिमोट में आपको कई स्पीड मोड दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा को एडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें टाइमर और स्लीप मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे और ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं। इसे अमेजन या फ्लिपकार्ट से 2499 रुपए में खरीदा जा सकता है।

4. Atomberg Renesa Epoque BLDC Ceiling Fan

यह एक प्रीमियम स्मार्ट फैन है, जो टेक्नोलॉजी और डिजाइन दोनों में आगे है। इसमें BLDC मोटर के साथ बेहद कम बिजली खर्च होता है, जो खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम बिजली खर्च के साथ स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। यह फैन दिखने में काफी स्लीक और मॉडर्न है। इस फैन की सबसे बड़ी खासियत इसकी BLDC मोटर है, जो सामान्य पंखों के मुकाबले काफी कम बिजली खर्च करती है। यह फैन लगभग 50-65% तक बिजली बचा सकता है, जिससे सालभर में आपका बिजली बिल काफी कम हो सकता है। इसके अलावा यह कम वोल्टेज पर भी समान स्पीड से चलता रहता है, यानी बिजली fluctuation होने पर भी इसकी परफॉर्मेंस पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। इसे atomberg.com से 3399 रुपए में खरीदा जा सकता है।

कम बिजली में लंबे समय तक चलने वाला फैन

5. Orient Electric Uno BLDC Ceiling Fan

यह फैन खास तौर पर उन लोगों के लिए सही है जो कम बिजली खर्च, अच्छी हवा और remote कंट्रोल चाहते हैं। इसमें BLDC मोटर दी गई है, जो पुराने पंखों के मुकाबले करीब 50% तक बिजली बचा सकती है। इस फैन में remote control मिलता है, जिससे आप बिना उठे ही फैन की स्पीड बदल सकते हैं, ऑन/ऑफ कर सकते हैं और अलग-अलग मोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 5 स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा को एडजस्ट कर सकते हैं। इसे अमेजन पर 2699 रुपए में बेचा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG डिलीवरी का नया नियम: मोबाइल पर आया कोड नहीं बताया तो नहीं मिलेगा सिलेंडर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।