भारत में लॉन्च हुए नए H5E Series Smart TV, कीमत केवल ₹25990 रुपये से शुरू Haier Launches H5E Series 4K Ultra HD Smart Google TVs in India on Flipkart with starting price of 25990 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

भारत में लॉन्च हुए नए H5E Series Smart TV, कीमत केवल ₹25990 रुपये से शुरू

Haier ने भारत में H5E Series 4K Ultra HD Smart Google TV लॉन्च की है, जो Flipkart पर रिपब्लिक डे सेल के दौरान उपलब्ध होगी। यह टीवी सीरीज शानदार 4K पिक्चर क्वॉलिटी, Dolby Audio और Google TV स्मार्ट फीचर्स के साथ आया है।

Wed, 14 Jan 2026 12:25 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत में लॉन्च हुए नए H5E Series Smart TV, कीमत केवल ₹25990 रुपये से शुरू

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड Haier Appliances India ने भारतीय मार्केट में अपनी नई H5E Series 4K Ultra HD Smart Google TV को लॉन्च कर दिया है। यह टीवी सीरीज उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो घर पर प्रीमियम सिनेमैटिक एक्सपीरियंस चाहते हैं। यह नई सीरीज Flipkart पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगी और इसे रिपब्लिक डे सेल 2026 के दौरान लॉन्च किया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इसका फायदा उठा सकें।

नई Haier H5E Series को चार अलग-अलग स्क्रीन साइज में उतारा गया है। इसमें 43 इंच मॉडल की कीमत 25,990 रुपये रखी गई है, जबकि 50 इंच वेरिएंट 32,990 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं 55 इंच मॉडल 38,990 रुपये और सबसे बड़ा 65 इंच वेरिएंट 57,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। कीमतें इस तरह तय की गई हैं कि प्रीमियम फीचर्स के बावजूद यह टीवी सीरीज ज्यादा लोगों की पहुंच में रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹3000 से कम में बेस्ट डील! आपके कमरे की दीवार बन जाएगी बड़ा सा Smart TV

मिलेगा बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस

पिक्चर क्वॉलिटी की बात करें तो H5E Series में 4K Ultra HD रेजॉल्यूशन और HDR10 सपोर्ट दिया गया है। इससे यूजर्स को ज्यादा शार्प इमेज, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और नेचुरल कलर्स देखने को मिलते हैं। इसका बेजल-लेस डिजाइन स्क्रीन को और ज्यादा बड़ा दिखाता है, जिससे मूवी, स्पोर्ट्स और वेब सीरीज देखने का एक्सपीरियंस और इमर्सिव बन जाता है। 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल यह तय करता है कि साइड से देखने पर भी पिक्चर क्वॉलिटी में कोई कमी ना आए।

स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जो सभी OTT ऐप्स और कंटेंट को एक ही इंटरफेस में लाता है। For You, Watchlist और Kids Mode जैसे फीचर्स यूज़र्स को उनकी पसंद के हिसाब से कंटेंट खोजने में मदद करते हैं। टीवी में 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स फास्ट ओपेन होते हैं और नेविगेशन स्मूद बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी हर फोन और कंप्यूटर में थे, अब हमेशा के लिए बंद हो गए ये टेक सेवाएं और ऐप्स

साउंड के मामले में भी एकदम जबरदस्त

साउंड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए H5E Series में 20W डाउन फायरिंग स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Audio और Surround Sound का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही 7 साउंड मोड और इन-बिल्ट इक्वलाइजर मौजूद है, जिससे यूजर अपनी पसंद और कंटेंट के हिसाब से ऑडियो को कस्टमाइज कर सकते हैं। इससे डायलॉग ज्यादा क्लियर और साउंड ज्यादा दमदार महसूस होता है।

कनेक्टिविटी के मामले में भी यह टीवी पूरी तरह से तैयार है। इसमें ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, चार HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट दिए गए हैं। इससे गेमिंग कंसोल, साउंडबार, सेट-टॉप बॉक्स और अन्य डिवाइसेज को एक साथ कनेक्ट करना आसान हो जाता है और टीवी एक कम्प्लीट एंटरटेनमेंट हब बन जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।