₹8000 से कम में लॉन्च हुआ 120Hz डिस्प्ले वाला Lava फोन, Flipkart पर होगी सेल Lava Bold N2 Pro Launched in India with 120Hz Display 50MP Camera and 5000mAh Battery Under 8000 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹8000 से कम में लॉन्च हुआ 120Hz डिस्प्ले वाला Lava फोन, Flipkart पर होगी सेल

Lava Bold N2 Pro बजट सेगमेंट में एक मजबूत एंट्री है, जिसमें 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी सेल 6 अप्रैल से Flipkart पर शुरू होगी। 

Tue, 31 March 2026 11:12 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹8000 से कम में लॉन्च हुआ 120Hz डिस्प्ले वाला Lava फोन, Flipkart पर होगी सेल

भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड Lava ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो फर्स्ट-टाइम स्मार्टफोन यूजर्स हैं। कंपनी का फोकस इस फोन के साथ आसान यूजर-एक्सपीरियंस, बढ़िया परफॉर्मेंस और अफॉर्डेबल प्राइस पर एक बैलेंस्ड एक्सपीरियंस देने पर है। Bold सीरीज को Lava लंबे समय से ‘value-driven’ स्मार्टफोन लाइनअप के तौर पर शोकेस करता रहा है, और N2 Pro उसी स्ट्रेटजी का हिस्सा है।

Lava Bold N2 Pro में 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस कीमत के सेगमेंट में इतनी स्मूद स्क्रीन मिलना इसे खास बनाता है। परफॉर्मेंस के मामले में यह स्मार्टफोन UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे ऐप्स के बीच स्विच करना स्मूद हो जाता है। साथ ही 128GB का इंटरनल स्टोरेज इसका हिस्सा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में बनेगा आपका थिएटर, 150 इंच प्रोजेक्टर के फीचर्स कर देंगे खुश

कैमरा और बैटरी भी दमदार

Lava ने 50MP का AI रियर कैमरा सेटअप दिया है, जो अच्छी रोशनी में डीटेल्ड और क्लियर फोटोज क्लिक कर सकता है। वहीं, 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए परफेक्ट है। बैटरी इस फोन का एक और बड़ा हाइलाइट है। Lava Bold N2 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। इसके साथ Type-C पोर्ट और 10W चार्जिंग के अलावा 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

डिवाइस को IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है, जिसका मतलब है कि यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सेफ रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम (4G+4G) सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, एनोनिमस कॉल हैंडलिंग और कॉन्फ्रेंस कॉलिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो रोजमर्रा के यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध की वजह से ठप हो सकता है इंटरनेट! बड़े खतरे के लिए सरकार भी तैयार

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lava ने इसमें क्लीन एक्सपीरियंस देने का वादा किया है। कंपनी इस डिवाइस के साथ एक OS अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट भी देगी, जो इस सेगमेंट में एक अच्छी बात है। साथ ही Lava की Free Service @ Home सुविधा इसे और खास बनाती है, जिसमें यूजर्स को रिपेयर के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होती।

इतनी रखी गई है फोन की कीमत

Lava Bold N2 Pro को 7,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस 6 अप्रैल 2026 से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे Eclipse Grey और Aurora Gold जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।