इस डील ने मचाई धूम, सीधे 10,000 सस्ता मिल रहा लेटेस्ट Pixel फोन, बजट में आई कीमत google pixel 10 price cut by rs 10000 in india via amazon, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

इस डील ने मचाई धूम, सीधे 10,000 सस्ता मिल रहा लेटेस्ट Pixel फोन, बजट में आई कीमत

Google Pixel 10 5G फोन इस समय सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। को लॉन्च किया गया था, उस समय इसकी कीमत 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये थी। अब यह फोन Amazon  पर सीधे 10,600 रुपये सस्ता मिल रहा है। 

Fri, 24 April 2026 12:07 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
इस डील ने मचाई धूम, सीधे 10,000 सस्ता मिल रहा लेटेस्ट Pixel फोन, बजट में आई कीमत

Google Pixel 10 at Rs 10,000 discount in India: भारत के Pixel फोन लवर्स के लिए खुशखबरी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Google का सबसे लेटेस्ट Pixel इस समय सबसे बड़े डिस्काउंट पर मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Google Pixel 10 5G फोन की। इस फोन को ग्राहक 10,000 रुपये से भी ज्यादा के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं, वो भी बिना किसी बैंक ऑफर के बगैर। यह फोन न सिर्फ दिखने में धांसू है बल्कि कई हैवी स्पेक्स भी पैक करता है। फोन यूनिक वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल डिजाइन के साथ आता है। अगर आप भी पिक्सेल फोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए फायदे की डील साबित हो सकती है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस डील के बारे में सबकुछ...

लॉन्च के समय इतनी थी कीमत

भारत में जब Google Pixel 10 5G को लॉन्च किया गया था, उस समय इसकी कीमत 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये थी। इस फोन को इंडिगो, फ्रॉस्ट, लेमनग्रास और ऑब्सीडियन जैसे कलर्स में लॉन्च किया गया था।

Google Pixel 10 at Rs 10,000 discount in India

पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर फोन का 256GB स्टोरेज और Obsidian कलर वेरिएंट मात्र 69,385 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। यानी यह फोन अपनी लॉन्च प्राइज से सीधे 10,614 रुपये सस्ता मिल रहा है। बिना किसी बैंक ऑफर का लाभ लिए इस फोन को इतनी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। अमेजन फोन पर 37,700 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रही है। (नोट- एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी। खरीदारी करने से पहले अच्छी तरह सुनिश्चित कर लें कि यह ऑफर आपके क्षेत्र में मिल रहे हैं या नहीं।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आते ही छा जाएगा 10000mAh बैटरी वाला रेडमी फोन, इसमें 200MP कैमरा, 100W चार्जिंग

Flipkart पर यही मॉडल 74,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। हालांकि बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसे 69,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट भी फोन पर एक्सचेंज बोनस की पेशकश कर रहा है। आप फ्लिपकार्ट पर जाकर ऑफर डिटेल्स चेक कर सकते हैं और तय कर सकते हैं कि कहां से खरीदारी करना आपके लिए सही रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या बेकार हो जाएंगे ये OnePlus फोन? अब नहीं मिलेगा अपडेट, Android 17 होगा आखिरी

Google Pixel 10 की खासियत

गूगल पिक्सेल 10 में 6.3 इंच का OLED सुपर एक्टुआ डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन टेंसर G5 चिपसेट और टाइटन M2 सिक्योरिटी चिप से लैस है। यह फोन Gemini को सपोर्ट करता है और मटीरियल यू एक्सप्रेसिव डिजाइन सिस्टम प्रदान करता है। पिक्सेल 10 के रियर में 48-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 5x जूम सपोर्ट वाला 10.8-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा और 13-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए 10.5-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। पिक्सेल 10 में 4970mAh की बैटरी दी है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 15W तक Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।