8399 रुपये में खरीदें 50MP के कैमरे वाला सैमसंग का धांसू फोन, बंपर डील में तगड़ा कैशबैक भी flipkart offering best deal on samsung galaxy f07 smartphone know all details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

8399 रुपये में खरीदें 50MP के कैमरे वाला सैमसंग का धांसू फोन, बंपर डील में तगड़ा कैशबैक भी

सैमसंग का यह फोन फ्लिपकार्ट पर कई शानदार ऑफर्स के साथ मिल रहा है। फोन के 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 8399 रुपये है। आप इस फोन को 420 रुपये के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं।

Wed, 4 March 2026 10:36 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
8399 रुपये में खरीदें 50MP के कैमरे वाला सैमसंग का धांसू फोन, बंपर डील में तगड़ा कैशबैक भी

बजट कम है और सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, Samsung Galaxy F07 आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि फोन फ्लिपकार्ट पर कई शानदार ऑफर्स के साथ मिल रहा है। फोन के 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 8399 रुपये है। आप इस फोन को 420 रुपये के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। इस कैशबैक के लिए आपको फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई के कार्ड से पेमेंट करना होगा।

यह फोन 296 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। फोन पर कंपनी तगड़ा एक्सचेंद बोनस भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल के कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ कई धांसू फीचर ऑफर कर रही है।

सैमसंग गैलेक्सी F07 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस बजट स्मार्टफोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का PLS LCD पैनल ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह एचडी+ डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 64जीबी के eMMC 5.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट ऑफर कर रही है।

Samsung Galaxy F07

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI स्कैम अलर्ट और ऑटो-चैट रिप्लाइ वाला नया फोन, मिलेगी 6210mAh की बैटरी

ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। फोन को 6 जेनरेशन के ओएस अपग्रेड मिलेंगे। साथ ही कंपनी इसे सिक्योरिटी पैच भी ऑफर करेगी। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। सैमसंग का यह फोन IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹39 के प्लान में रोज 3GB और ₹45 में टोटल 25GB डेटा, गजब हैं ये सस्ते प्लान

7.6mm की थिकनेस के साथ फोन दिखने में काफी स्लीक और स्टाइलिश लगता है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। सैमसंग के इस फोन के डाइमेंशन की बात करें तो यह 167.4 x 77.4 x 7.6 है और इसका वजन 184 ग्राम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे तक चलता है मोटोरोला का धांसू फोन, रैम 12GB तक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।