लॉन्च प्राइस से सस्ता हुआ Motorola का वॉटरप्रूफ फोन, एपिक रिपब्लिक डील में तगड़ा ऑफर
32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे वाला मोटोरोला का वॉटरप्रूफ फोन लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। फोन को आप कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। यह डील फ्लिपकार्ट पर लाइव है। आइए जानते हैं डीटेल।

मोटोराला का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की एपिक रिपब्लिक डील्स में आपके लिए एक तगड़ा ऑफर है। यह धमाकेदार डील - Motorola Edge 60 Fusion पर दी जा रही है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22999 रुपये थी। अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर 21999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक भी मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 2712 x 1220 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ OLED Endless Edge डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन मे कंपनी गोरिल्ला ग्लास 7i भी दे रही है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। यह OIS सपोर्ट के साथ आता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर कंपनी 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा भी दे रही है। सेल्फी के लिए आपको इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। मिलिट्री ग्रेट प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन और IP68 + IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग वाले इस फोन की बैटरी 5500mAh की है।
यह बैटरी 68W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए कंपनी इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस भी दे रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


8 GB








