5200 रुपये से कम में मिल रहे ये तीन LED TV, सबसे सस्ता मात्र 4999 रुपये, मची लूट best led tv on flipkart priced under 5200 without any offer, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

5200 रुपये से कम में मिल रहे ये तीन LED TV, सबसे सस्ता मात्र 4999 रुपये, मची लूट

ये टीवी 5200 रुपये से कम की कीमत में आते हैं। खास बात है कि इन टीवी की ये कीमत बिना किसी ऑफर इतनी कम है। अगर आप चाहें, तो इन्हें कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

Sat, 24 Jan 2026 03:19 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5200 रुपये से कम में मिल रहे ये तीन LED TV, सबसे सस्ता मात्र 4999 रुपये, मची लूट

नया टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए तीन बेस्ट ऑप्शन हैं। ये टीवी 5200 रुपये से कम की कीमत में आते हैं। खास बात है कि इन टीवी की ये कीमत बिना किसी ऑफर इतनी कम है। अगर आप चाहें, तो इन्हें कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने टीवी की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए जानते हैं इन टीवी के बारे में।

Foxsky 60 cm (24 inch) HD Ready LED TV (24FSN)

फ्लिपकार्ट पर टीवी 5199 रुपये का मिल रहा है। टीवी को आप 5 पर्सेंट कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में आप इस टीवी की कीमत को और कम कर सकते हैं। यह टीवी 183 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। टीवी में आपको 24 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह टीवी 20 वॉट के साउंड आउटपुट के साथ आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:450 रुपये से कम के दो गजब प्लान, जियो टीवी फ्री, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग भी

InnoQ Sounbar 60 cm (24 inch) HD Ready LED TV

इस टीवी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 5090 रुपये का मिल रहा है। इस पर भी 5 पर्सेंट का कैशबैक दिया जा रहा है। आप इसे 179 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। टीवी की कीमत एक्सचेंज ऑफर में हजार रुपये तक कम हो सकती है। यह टीवी 60Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और 30 व़ॉट की साउंड आउटपुट के साथ आता है। टीवी एक मॉनिटर का भी काम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसंग का शानदार ऑफर, लॉन्च प्राइस से ₹3 हजार सस्ता हुआ 5G फोन, गजब हैं फीचर

MarQ by Flipkart 60 cm (24 inch) HD Ready LED TV (24HDNDQEETB)

यह टीवी फ्लिपकार्ट पर 4999 रुपये का मिल रहा है। टीवी को आप 5 पर्सेंट के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। यह टीवी मात्र 176 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो यह टीवी भी 60Hz के रिफ्रेश रेट वाले एचडी रेडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें आपको 20 वॉट का साउंड आउटपुट मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।