iPhone 16 ऑर्डर पर Big Billion Days Sale में गड़बड़ी! यूजर ने बताया मामला
Flipkart Big Billion Days 2025 में iPhone 16 ऑर्डर करने वाले ग्राहक को डिलीवरी में 128GB मॉडल मिला, जबकि उन्होंने 256GB का ऑर्डर किया था। Flipkart सपोर्ट ने रिफंड कर समस्या को हल किया।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

Flipkart Big Billion Days 2025 सेल इस बार ऑफर्स के साथ-साथ डिलिवरी एक्सपीरियंस को लेकर भी सुर्खियों में है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसमें उन्होंने iPhone 16 ऑर्डर करने के बाद बड़ी गड़बड़ी का सामना किया। इससे साफ होता है कि ग्राहकों को अलर्ट रहने की जरूरत है और कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
रजत नाम के ग्राहक ने Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान दो iPhone 16 (256GB), एक ब्लैक वेरिएंट नॉर्मल डिलीवरी से और दूसरा व्हाइट वेरिएंट Flipkart Minutes (20 मिनट डिलीवरी प्रॉमिस) से खरीदे, लेकिन डिलिवरी ठीक नहीं हुई। उनका एजेंट लगातार लोकेशन बदलता रहा और देर रात 12:53 बजे जाकर फोन डिलीवर हुआ।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
एजेंट पर शक और जल्दबाजी
ग्राहक ने बताया कि एजेंट का नाम ऐप में दिख रहे नाम से मेल नहीं खा रहा था और वह जल्दबाजी में फोन दिखाते हुए कह रहा था कि ‘सब सही है, ये देखिए 256GB iPhone।’ देर रात और लंबे इंतजार की वजह से रजत केवल कलर और सीरियल नंबर पर ध्यान दे पाए और OTP शेयर करने के बाद फोन सेटअप शुरू कर दिया।
रजत को फोन सेटअप के दौरान असली झटका तब लगा जब बॉक्स पर लिखा देखा कि यह 128GB मॉडल है, जबकि ऑर्डर 256GB का था। इतना ही नहीं, इनवॉइस पर दर्ज IMEI बॉक्स से मेल नहीं खा रहा था। यह देखते ही Rajath ने तुरंत Flipkart सपोर्ट से कॉन्टैक्ट किया और फोटो के साथ डिटेल्स शेयर कीं।
Flipkart की ओर से मिला रिफंड
पहले तो रजत का केस डिलीवरी क्लोजिंग के चलते बंद होता दिखा, लेकिन सुबह दोबारा चैट सपोर्ट पर पूरी बात बताने के बाद Flipkart एजेंट ने सिचुएशन समझी और रिफंड प्रोसेस कर दिया। हालांकि, यह मामला इस बात की ओर इशारा करता है कि सेल सीजन में जल्दबाजी और रश के चलते ग्राहकों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। साथ ही बॉक्स पर लिखे स्टोरेज, IMEI और इनवॉइस डिटेल्स को चेक करना बेहद जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Black





