आधी रात से लाइन में लगकर खरीदे ₹3.4 लाख के iPhone 17; इतना क्रेजी क्यों हैं भारतीय ग्राहक? man buys iphones worth 3.4 lakh rupees after waiting in line since midnight Here is why Indians are crazy about iPhones, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आधी रात से लाइन में लगकर खरीदे ₹3.4 लाख के iPhone 17; इतना क्रेजी क्यों हैं भारतीय ग्राहक?

भारतीय ग्राहकों के बीच iPhones का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है और हर साल हजारों लोग नए iPhone मॉडल्स खरीदते हैं। आइए बताएं कि नए डिवाइसेज आते ही ग्राहक उनके लिए क्रेजी क्यों हो जाते हैं। 

Fri, 19 Sep 2025 12:17 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
आधी रात से लाइन में लगकर खरीदे ₹3.4 लाख के iPhone 17; इतना क्रेजी क्यों हैं भारतीय ग्राहक?

टेक ब्रैंड Apple के लेटेस्ट iPhone 17 लाइनअप की सेल शुरू हो गई है और इसके लिए भारत में भी ऐपल स्टोर्स के सामने सुबह से ही लंबी लाइन लग रही थी। सैकड़ों ग्राहक सबसे पहले आईफोन खरीदने और एक्सपीरियंस करने पहुंचे और उनकी ओर से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐपल के मुंबई BKC और दिल्ली साकेत स्थित स्टोर के सामने तो आधी रात से लाइन लगनीं शुरू हो गई थी। आइए समझते हैं कि भारतीय ग्राहक iPhone को लेकर इतना क्रेजी क्यों हैं।

मुंबई BKC ऐपल स्टोर से अपने लिए लेटेस्ट iPhone खरीदकर निकले एक यूजर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। अमन चौहान नाम के इस ग्राहक ने बताया कि कि वह रात के 12 बजे से ही लाइन में लगा था और सुबह अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा था। अमन ने iPhone 17 Pro Max के दो वेरियंट 256GB और 1TB स्टोरेज के साथ खरीदे और इन दोनों की कुल कीमत 3.4 लाख रुपये के करीब है। ऐसे ही सैकड़ों यूजर्स घंटों इंतजार कर प्रीमियम iPhone खरीद रहे हैं।

क्या है iPhone के पीछे ऐसे क्रेज की वजह?

प्रीमियम iPhone लाइनअप के अलावा भारतीय ग्राहक पुराने iPhone मॉडल्स को भी बंपर डिस्काउंट पर जमकर खरीदते हैं और कंपनी का यूजरबेस तेजी से बढ़ रहा है। आइए बताएं कि iPhone को लेकर लोग इतना पागल क्यों हैं और इसे लेकर ऐसा क्रेज देखने को क्यों मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iPhone 17 सीरीज पर पहली सेल में ₹10,000 की छूट, ऑफर्स की लिस्ट खुश कर देगी

स्टेटस सिंबल और शोऑफ

iPhone से जुड़े क्रेज की सबसे बड़ी वजह इसपर बना ऐपल का लोगो है। दरअसल, iPhone को हमेशा अमीरी से जोड़ा जाता रहा है और यही वजह है कि लाखों लोग आईफोन खरीदकर और दिखाकर अमीर लगना चाहते हैं। ऐपल के सभी डिवाइसेज प्रीमियम सेगमेंट का हिस्सा रहे हैं और लाख रुपये का फोन हर वर्ग का यूजर नहीं खरीद सकता। ऐसे में सिलेब्स के हाथों में दिखने वाला iPhone धीरे-धीरे स्टेटल सिंबल बन गया है। कुल मिलाकर, ढेरों यूजर्स में यह समझ अब भी है अगर उनके पास आईफोन है तो वे इसका शोऑफ कर अमीर दिख सकते हैं।

FOMO यानी 'फियर ऑफ मिसिंग आउट'

अगर आपको FOMO का मतलब नहीं पता तो आइए समझाते हैं। अगर आपको अपने आसपास हर किसी के हाथ में iPhone दिख रहा है और आप Android फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको लगेगा कि आप कुछ मिस कर रहे हैं। ऐसा ही बीते दिनों Labubu डॉल्स से जुड़े ट्रेंड में भी देखने को मिला था और लोग एकदूसरे की देखादेखी डॉल्स खरीद रहे थे। iPhone के साथ भी ऐसा ही होता है और लोग अपने बाकी दोस्तों, सहकर्मियों और सिलेब्स को देखकर नए मॉडल की तरह अट्रैक्ट होते हैं। यानी अगर उनके आसपास सबके पास iPhone है तो वे भी उसी भीड़ का हिस्सा बनना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Flipkart Big Billion Days Sale से पहले कर लो ये काम, तभी मिलेगा बंपर डिस्काउंट

परफॉर्मेंस, कैमरा और फीचर्स

यकीन मानिए, iPhone खरीदने की इकलौती वजह इसका स्टेटस सिंबल होना या शोऑफ ही नहीं है। यह डिवाइस बेहतरीन परफॉर्मेंस और कैमरा आउटपुट ऑफर करता है। iPhone मॉडल्स का कैमरा सेटअप भी बाकी एंड्रॉयड डिवाइसेज के मुकाबले बेहतर आउटपुट देता है और खासकर वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में iPhones सबसे पावरफुल मोबाइल डिवाइसेज हैं। इसके अलावा कंपनी अपने फोन्स को लंबे वक्त तक अपडेट्स देती रहती है, ऐसे में एक बार इनपर खर्च करने के बाद फोन बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

ऐपल इकोसिस्टम

ऐपल ने अपने डिवाइसेज का एक ऐसा इकोसिस्टम बना रखा है कि सभी आपस में इंटरकनेक्टेड रहते हैं। ऐसे में अगर आपके पास iPad और Mac है तो आप iPhone भी खरीदना चाहेंगे। iOS में मिलने वाले फीचर्स कई डिवाइसेज को एकसाथ कनेक्ट करना आसान बना देते हैं। इसके अलावा चुनिंदा ऐप्स और फीचर्स ऐसे हैं, जिन्हें केवल iOS और ऐपल इकोसिस्टम का हिस्सा बनाया गया है। ऐसे में अगर आप कोई एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो इन फीचर्स को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह इकोसिस्टम स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए भी यूजर्स iPhone खरीदते और अपग्रेड करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।