सबसे महंगा iPhone 17 Pro Max खरीदने वाले परेशान, छूटने लगा रंग और आ रहे स्क्रैच iPhone 17 Pro Scratch Problem Camera Module Edges Getting Damaged Too Easily Here is why, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सबसे महंगा iPhone 17 Pro Max खरीदने वाले परेशान, छूटने लगा रंग और आ रहे स्क्रैच

iPhone 17 Pro मॉडल्स में खासकर डार्क कलर वेरिएंट्स पर कैमरा मॉड्यूल पर स्क्रैच की दिक्कत सामने आई है। सही एक्सेसरीज और सावधानी से इस परेशानी से बचा जा सकता है।

Wed, 24 Sep 2025 07:30 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
सबसे महंगा iPhone 17 Pro Max खरीदने वाले परेशान, छूटने लगा रंग और आ रहे स्क्रैच

बीते दिनों Apple ने iPhone 17 Pro डिवाइसेज लॉन्च किए और इसके डिजाइन, परफॉर्मेंस और नए फीचर्स ने ग्राहकों को काफी प्रभावित भी किया है। हालांकि, लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद यूजर्स परेशान हैं क्योंकि iPhone 17 Pro के कैमरा मॉड्यूल और डार्क कलर वेरिएंट्स (Deep Blue, Black) पर स्क्रैच की दिक्कत आ रही है और कलर छूट रहा है। इससे फोन की प्रीमियम फिनिश और लुक्स पर असर पड़ रहा है और यूजर्स इसकी वजह नहीं समझ पा रहे।

iPhone 17 Pro मॉडल्स के कैमरा मॉड्यूल के उठे हुए हिस्से (camera plateau) के किनारे स्क्रैच की दिक्कत से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। एनोडाइज्ड एल्युमिनियम कोटिंग इन किनारों पर टिक नहीं पा रही, जिससे स्क्रैच और chipping जल्दी दिखाई देने लगते हैं। डार्क कलर वेरिएंट्स पर यह समस्या और ज्यादा आ रही है। कई यूजर्स का कहना है कि पॉकेट में फोन को चाबियों या सिक्कों के साथ रखने पर स्क्रैच तुरंत नजर आने लगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधी रात से लाइन में लगकर खरीदे iPhone 17; इतना क्रेजी क्यों हैं भारतीय ग्राहक?

इसलिए आ रही है यह दिक्कत

कलरिंग के लिए एल्युमिनियम पर एनोडाइजेशन कोटिंग की जाती है ताकि लेयर मजबूत हो, लेकिन शार्प किनारों पर यह कोटिंग जल्दी घिस जाती है और ठीक से नहीं हो पाती। इस साल iPhone 17 Pro के कैमरा प्लेटो को बिना राउंडिंग या चेम्फर के शार्प किनारों वाला डिजाइन दिया गया है। इससे कोटिंग पर प्रेशर ज्यादा पड़ता है। इसके अलावा एल्युमिनियम फ्रेम, टाइटेनियम या स्टेनलेस स्टील जितना हार्ड नहीं होता, ऐसे में यह स्क्रैच और डेंट के लिए ज्यादा सेंसिटिव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Nothing ने किया खुलासा! Flipkart Big Billion Day सेल की टॉप डील्स, देखें लिस्ट

स्क्रैच से बचने के लिए ऐसा करें

हमेशा ऐसा प्रोटेक्टिव केस यूज करें, जो कैमरा मॉड्यूल को भी कवर करे। इसी तरह कैमरा लेंस और प्लेटो के लिए लेंस प्रोटेक्टर या रिंग गार्ड लगाना बेहतर रहेगा। आप फोन को पॉकेट में चाबियों, सिक्कों या बाकी हार्ड चीजों के साथ ना रखें और फोन को साफ करने के लिए सिर्फ मुलायम और साफ कपड़ा ही यूज करें। इसके अलावा लाइट कलर का वेरिएंट चुनना भी एक विकल्प हो सकता है, क्योंकि इन पर स्क्रैच उतने साफ दिखाई नहीं देते।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।