FASTag Annual Pass: अब सालभर टोल-फ्री यात्रा, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई FASTag Annual Pass Explained Apply from Home Skip Recharges and Travel Hassle Free, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

FASTag Annual Pass: अब सालभर टोल-फ्री यात्रा, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

FASTag Annual Pass उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है जो लगातार हाइवे पर ट्रैवल करते हैं। 3000 रुपये की वन-टाइम फीस के बदले पूरे साल भर में 200 ट्रिप तक टोल-फ्री यात्रा मिलना एक शानदार ऑप्शन है।

Thu, 19 June 2025 11:06 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
FASTag Annual Pass: अब सालभर टोल-फ्री यात्रा, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

अगर आप हाईवे पर अक्सर ट्रैवल करते हैं और बार-बार FASTag रिचार्ज कराने से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। केंद्र सरकार ने नॉन-कमर्शियल वाहनों के लिए FASTag Annual Pass की घोषणा की है। इस पास के जरिए अब आप पूरे साल नेशनल हाइवे पर 200 बार बिना टोल शुल्क दिए सफर कर सकते हैं, वो भी बिना बार-बार FASTag रिचार्ज किए।

क्या है FASTag Annual Pass?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने हाल ही में FASTag पर बेस्ड एक नए एनुअल पास का ऐलान किया है। इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने X (पहले ट्विटर) हैंडल से की। यह पास खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो रोजाना या अक्सर नेशनल हाइवे पर सफर करते हैं।

पास की कीमत 3000 रुपये रखी गई है और यह 15 अगस्त, 2025 से प्रभाव में आएगा। इसके बाद कोई भी योग्य वाहन स्वामी इसे ऐक्टिवेट करवा सकता है और बिना रुकावट पूरे साल इसका फायदा उठा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बस एक मेसेज भेजो और पाओ अपनी AI इमेज, जानिए WhatsApp पर नया कमाल

इस पास से क्या फायदे होंगे?

- पूरे साल 200 ट्रिप तक टोल फ्री यात्रा की सुविधा

- बार-बार FASTag रिचार्ज की झंझट से छुटकारा

- समय की बचत और ट्रैफिक से राहत

- आसान डिजिटल अप्लाई प्रोसेस

FASTag Annual Pass के लिए ऐसे करें अप्लाई

सरकार जल्द ही NHAI और MoRTH की वेबसाइट पर इसके लिए एक डेडिकेटेड लिंक उपलब्ध कराएगी। लिंक लाइव होने के बाद आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं,

1. सबसे पहले Rajmarg Yatra App या NHAI/MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. वेबसाइट/ऐप पर FASTag Annual Pass से जुड़ा लिंक क्लिक करें।

3. अब अपना FASTag नंबर डालें।

4. व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें।

5. 3000 रुपये की एकमुश्त पेमेंट करें- आप Debit Card, Credit Card या UPI से भुगतान कर सकते हैं।

6. भुगतान होते ही आपका FASTag Annual Pass अपने आप ऐक्टिव हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब फोन खुद बताएगा कौन कर रहा है कॉल! यह फीचर ऑन करते ही आसान हो जाएगी लाइफ

कब से मिलेगा फायदा?

FASTag Annual Pass सभी के लिए 15 अगस्त, 2025 से उपलब्ध होगा। उस दिन के बाद से आप इसे अप्लाई कर सकेंगे और तुरंत अपने वाहन में ऐक्टिवेट करवा सकेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।