बस एक मेसेज भेजो और पाओ अपनी AI इमेज, जानिए WhatsApp पर नया कमाल ChatGPT on WhatsApp Can Now Create AI Images Learn How to Use It, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

बस एक मेसेज भेजो और पाओ अपनी AI इमेज, जानिए WhatsApp पर नया कमाल

WhatsApp पर ChatGPT के जरिए AI फोटो बनाना अब बेहद आसान हो गया है। चाहे आप क्रिएटिव शायरी बनाना चाहें, शादी का इनविटेशन कार्ड डिजाइन करवाना हो या सिर्फ अपनी फोटो को एक नई आर्ट स्टाइल में देखना हो, आइए बताएं ऐसा कैसा किया जा सकता है।

Wed, 18 June 2025 08:02 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
बस एक मेसेज भेजो और पाओ अपनी AI इमेज, जानिए WhatsApp पर नया कमाल

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में यूजर्स को AI की मदद से इमेज जेनरेट करने का विकल्प दिया जा रहा है। Meta AI से तो आप टेक्स्ट के जरिए इमेज बना ही सकते हैं, साथ ही OpenAI ने हाल ही में WhatsApp पर ChatGPT चैटबॉट के लिए इमेज जनरेशन फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए आप ना सिर्फ AI फोटो बना सकते हैं, बल्कि उसे एडिट भी कर सकते हैं। इसके लिए कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत भी नहीं है।

नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि WhatsApp पर ChatGPT से AI फोटो बनाने के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावा यह टूल एकदम फ्री में इमेज बनाने का विकल्प दे रहा है, लेकिन रोज केवल एक फोटो जेनरेट की जा सकती है। वहीं, जिन यूजर्स के पास प्रो सब्सक्रिप्शन है, वे ज्यादा फोटोज एडिट और जेनरेट कर सकते हैं। आप ChatGPT से टेक्स्ट, वॉयस और फोटो के जरिए बातें भी कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI से बनाओ शायरी, स्टेटस और शादी के कार्ड; जानिए कैसे

WhatsApp पर AI फोटो कैसे बनाएं?

1. ChatGPT का नंबर सेव करें

सबसे पहले, ChatGPT का ऑफिशियल WhatsApp नंबर +1 (800) 242-8478 अपने फोन में सेव करें।

2. चैट शुरू करें

WhatsApp खोलें और उस नंबर पर Hi या कोई ग्रीटिंग मेसेज भेजें।

3. OpenAI अकाउंट लिंक करें

ChatGPT आपको एक लिंक भेजेगा जहां से आप अपने OpenAI अकाउंट से लॉगिन करके उसे लिंक कर सकते हैं।

4. इमेज बनाने के लिए प्रॉम्प्ट भेजें

अब आप इमेज बनाने के लिए कोई टेक्स्ट प्रॉम्प्ट भेज सकते हैं। जैसे, ‘Make a Studio Ghibli-style portrait from my photo’, या आप अपनी तस्वीर भेजकर उसे खास स्टाइल में एडिट करने के लिए कह सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘अपने फोन से फौरन डिलीट कर दो WhatsApp’, नागरिकों को इस देश ने दी चेतावनी

5. इमेज सेव करें

कुछ ही मिनटों में आपको AI से बनाई गई फोटो मिल जाएगी, जिसे आप गैलरी में सेव कर सकते हैं।

खास बात यह है कि आप इमेज जेनरेट या एडिट करने के अलावा ChatGPT WhatsApp से बहुत कुछ करवा सकते हैं। आप इससे शायरी, स्टेटस या सोशल मीडिया कैप्शन लिखवा सकते हैं। इसके अलावा खाना बनाने की रेसिपी या ईमेल का ड्राफ्ट बनवाया जा सकता है। साथ ही आप इसे फोटो भेजकर उसका डिस्क्रिप्शन या एनालिसिस ले सकते हैं। हालांकि, ये फीचर अभी बीटा फेज में है, इसलिए कुछ यूजर्स को लिमिटेड एक्सेस मिल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।