अब फोन खुद बताएगा कौन कर रहा है कॉल! यह फीचर ऑन करते ही आसान हो जाएगी लाइफ how to enable caller name announcement feature using truecaller app, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

अब फोन खुद बताएगा कौन कर रहा है कॉल! यह फीचर ऑन करते ही आसान हो जाएगी लाइफ

अगर आप चाहते हैं कि आपको बिना फोन की स्क्रीन देखे पता चल जाए कि किसका कॉल आ रहा है तो एक खास तरीका है। आप Truecaller ऐप की मदद से कॉल अनाउंसमेंट फीचर इनेबल कर सकते हैं।

Mon, 16 June 2025 01:25 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
अब फोन खुद बताएगा कौन कर रहा है कॉल! यह फीचर ऑन करते ही आसान हो जाएगी लाइफ

कई बार हम किसी जरूरी काम में इतने बिजी होते हैं कि फोन की रिंगटोन सुनाई देने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं कर पाते। परेशानी तब और बढ़ जाती है जब मिस कॉल आपके बॉस, पार्टनर या किसी और जरूरी इंसान की होती है। ऐसे में एक छोटा-सा स्मार्टफोन फीचर आपकी बड़ी मदद कर सकता है, जिससे आपका फोन खुद बोलकर बताएगा कि कौन कॉल कर रहा है।

खास फीचर का नाम है Announce Phone Calls, जिसे आप Truecaller ऐप की मदद से आसानी से इनेबल कर सकते हैं। एक बार यह फीचर ऑन कर दिया जाए तो रिंगटोन बजने की जगह फोन आपको कॉलर का नाम या नंबर बोलकर अलर्ट करेगा। इस तरह आसानी से बिना फोन की स्क्रीन देखे आपको पता लग जाएगा कि किसका कॉल आ रहा है और कहीं कॉल जरूरी तो नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:E-Passport के लिए ना एजेंट, ना भागदौड़! बस 5 स्टेप्स और पासपोर्ट आपके हाथ में

कैसे ऑन करें यह फीचर?

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Truecaller ऐप इंस्टॉल करें और ओपन करें।

2. अब लॉगिन करने के बाद ऐप के ऊपरी कोने में दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।

3. अब Settings (सेटिंग्स) के विकल्प पर जाएं।

4. वहां से Calls सेक्शन को चुनें।

5. अब नीचे स्क्रॉल करते हुए Announce Phone Calls का ऑप्शन ढूंढें।

6. इस ऑप्शन के सामने दिए गए टॉगल बटन को ऑन कर दें।

7. अब जब भी आपको कोई कॉल आएगा, आपका फोन कॉलर का नाम (या नंबर) बोलकर आपको अलर्ट करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन खरीदने से पहले जरूर करना ये काम, घर बैठे ऐसे पता करो असली मालिक का नाम

Truecaller Announce Feature कैसे करता है काम?

अगर कॉल करने वाले व्यक्ति का नंबर आपके फोन में नाम से सेव है, तो फोन वही नाम बोलेगा। वहीं अगर नंबर सेव नहीं है, तो Truecaller कॉल के दौरान नंबर को ही अनाउंस करेगा। नए फीचर के साथ जरूरी कॉल्स मिस नहीं होती और फोन जेब में हो या दूर रखा हो, नाम सुनकर तुरंत फोन करने वाले को पहचान सकते हैं। इसके अलावा बिजी होने पर आप तय कर पाएंगे कि किसका कॉल उठाना और किसका नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।