ChatGPT ने बचाई पालतू कुत्ते की जान; बचने के केवल 5 प्रतिशत चांस के बाद भी हुआ ‘चमत्कार’
आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टूल ChatGPT की मदद से एक पालतू कुत्ते की जान बचाए जाने का मामला सामने आया है। इस कुत्ते के बचने की संभावना डॉक्टरों ने बहुत कम बताई थी।

आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स जान बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं और इससे जुड़ा एक Reddit पोस्ट इन दिनों वायरल हो रहा है। कई पशु चिकित्सकों ने जांच के बाद एक पालतू कुत्ते के बचने की संभावना केवल 5 प्रतिशत बताई थी लेकिन AI टूल की मदद से उसकी जान बचाई गई। गंभीर रोग से पीड़ित कुत्ते के बचने का पूरा वाकया आपको विस्तार से बताते हैं।
Reddit पोस्ट के मुताबिक, Dude नाम का कुत्ता कुछ दिनों के अंदर गंभीर रूप से बीमार हो गया और उसकी हालत तेजी से खराब हो रही थी। कुत्ते का मालिक उसे सरकारी और प्राइवेट दोनों तक के वेटरनरी हॉस्पिटल्स में लेकर गया, जहां जांच के बाद गंभीर परिणाम सामने आए। डॉक्टरों ने पाया कि उसे क्रोनिक किडनी फेल्योर का सामना करना पड़ रहा है और उसके बचने की संभावना केवल 5 प्रतिशत है।
मालिक ने ली ChatGPT की मदद
कुत्ते में पहले कभी ऐसे लक्षण नहीं दिखे थे, जिसके चलते मालिक को यकीन नहीं हुआ कि उसकी बीमारी जानलेवा है। हालांकि, समय कम होने और इलाज के ज्यादा विकल्प ना होने के चलते मालिक ने ChatGPT टूल की मदद ली। उन्होंने कुत्ते के सभी लक्षण और मेडिकल रिपोर्ट्स AI टूल के साथ शेयर कीं और संभावित कारणों के बारे में पूछा। मालिक ने जानना चाहा कि कुत्ते की मौजूदा हालत की वजह क्या है।
मालिक ने बताया कि ChatGPT ने उस बातों पर भी ध्यान दिया, जिन्हें डॉक्टर अनदेखा कर रहे थे। संभावित कारणों में से एक किडनी इन्फेक्शन भी था, जो समय पर पकड़ में आ जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है।
इस बात के आधार पर हुआ इलाज
ChatGPT ने पाया कि रिपोर्ट्स में वाइट ब्लड सेल काउंट बढ़ा हुआ था और Dude ने बीमार पड़ने के कुछ दिन पहले सड़क से सड़ा हुआ मांस खा लिया था। ChatGPT ने कहा कि Dude के वजन और हालत के हिसाब से उसे दिए जा रहे IV Fluids की मात्रा कम हो सकती है, यानी उसके इलाज की रफ्तार धीमी है। आखिरकार मालिक ने Dude को घर ले जाकर एग्रेसिव फ्लुएड थेरेपी की और उसकी जान बचाई जा सकी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन