भारत में ऑफर! ₹2000 वाला ChatGPT सब्सक्रिप्शन एकदम FREE, जानें कैसे मिलेगा ChatGPT Plus Now Free for One Month in India Here is how to get benefits worth 1999 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

भारत में ऑफर! ₹2000 वाला ChatGPT सब्सक्रिप्शन एकदम FREE, जानें कैसे मिलेगा

OpenAI ने ChatGPT Plus का एक महीने का फ्री ट्रायल शुरू किया है, जो भारत और अमेरिका में उपलब्ध है। इस दौरान यूजर्स को लेटेस्ट AI फीचर्स मिलेंगे और इस प्लान की कीमत 2000 रुपये के करीब है।

Tue, 20 Jan 2026 05:57 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत में ऑफर! ₹2000 वाला ChatGPT सब्सक्रिप्शन एकदम FREE, जानें कैसे मिलेगा

सॉफ्टवेयर कंपनी OpenAI ने यूजर्स को अट्रैक्ट के लिए एक लिमिटेड-टाइम प्रमोशनल ऑफर की शुरुआत की है। इसके साथ कंपनी अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Plus को एक महीने के लिए बिल्कुल फ्री दे रही है, जबकि इस प्लान की कीमत 2000 रुपये के करीब है। यह ऑफर भारत और अमेरिका में मिल रहा है, वहीं अन्य देशों में भी इसे जल्द रोलआउट किया जा सकता है।

भारतीय यूजर्स के लिए यह OpenAI का दूसरा बड़ा प्रमोशन है। इससे पहले नवंबर 2025 में कंपनी ने भारत में ChatGPT Go को एक साल के लिए फ्री कर दिया था। हालांकि, किसी सब्सक्रिप्शन का फ्री ट्रायल नया आइडिया नहीं है लेकिन पहली बार OpenAI ने अपने मेन सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Plus को फ्री में उपलब्ध कराया है, जो इस ऑफर को खास बनाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ChatGPT यूजर्स को जल्द दिखेंगे टारगेटेड ऐड, FREE यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव

चुनिंदा रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी

ऑफर की जानकारी सबसे पहले AIRPM के लीड इंजीनियर Tibor Blaho ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर शेयर की थी। लाइव हिन्दुस्तान ने भी भारत में इस फ्री ट्रायल को वेरिफाई किया है, जबकि अमेरिका में इसकी पुष्टि BleepingComputer की रिपोर्ट से हुई। यह ऑफर ना केवल सिर्फ यूजर्स बल्कि मौजूदा ChatGPT यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है।

प्लान अपग्रेड करने का विकल्प मौजूद

खास बात यह है कि जिन यूजर्स ने पहले कभी कोई सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, वे भी इस फ्री ट्रायल का फायदा उठा सकते हैं। वहीं, अगर कोई यूजर पहले से ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन इस्तेमाल कर रहा है तो वह Plus प्लान में अपग्रेड कर सकता है। हालांकि जिन भारतीय यूजर्स को पहले से 12 महीने का फ्री Go प्लान मिला हुआ है, वे Plus ट्रायल खत्म होने के बाद वापस Go प्लान पर नहीं लौट पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ChatGPT को टक्कर! पाकिस्तान ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे बड़ा उर्दू AI मॉडल

ऐसे दिया जाएगा फ्री ट्रायल का फायदा

फ्री ट्रायल लेने के लिए यूजर्स को अपनी पेमेंट डीटेल्स जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI जानकारी देना अनिवार्य होगा। ऐसे में अगर यूजर समय पर सब्सक्रिप्शन कैंसिल नहीं करता है, तो ट्रायल खत्म होते ही अगले महीने का चार्ज ऑटो-डेबिट के जरिए कट सकता है।

ये हैं ChatGPT Plus प्लान के फायदे

ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को लेटेस्ट AI मॉडल्स पर प्रायॉरिटी एक्सेस, ज्यादा रेट लिमिट्स, Sora-powered वीडियो जनरेशन, बेहतर कॉन्टेक्स्ट के लिए एक्सपैंडेड मेमोरी और कोड लिखने व समझने के लिए Codex एक्सेस जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस प्लान की कीमत वैसे तो 1,999 रुपये प्रति माह है, ऐसे में यह एक महीने का फ्री ट्रायल यूजर्स के लिए बेहतरीन मौका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।