अब तक का सबसे बड़ा AI ऑफर! भारत में ChatGPT Go 1 साल के लिए फ्री; ऐसे लें फायदा
OpenAI भारत में यूजर्स को ChatGPT Go का 12 महीनों का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है, जिसमें एडवांस AI फीचर्स मिलते हैं। जानिए कौन इस ऑफर के लिए एलिजिबल है और आप इसे आसानी से कैसे रिडीम कर सकते हैं।

AI कंपनी OpenAI ने भारत के यूजर्स के लिए एक बड़ा न्यू ईयर गिफ्ट दिया है। कंपनी ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन को पूरे 12 महीनों के लिए फ्री दे रही है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और खास तौर पर भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। आमतौर पर ChatGPT Go एक पेड प्लान है, लेकिन इस प्रमोशन के तहत आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन फीस के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ChatGPT Go ऑफर में क्या-क्या मिलेगा?
ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को फ्री वर्जन की तुलना में कहीं ज्यादा एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें लेटेस्ट AI मॉडल का एक्सेस, ज्यादा मेसेज लिमिट, इमेज जनरेशन, फाइल अपलोड और एनालिसिस जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, कस्टम GPT टूल्स और तेज रिस्पॉन्स स्पीड भी Go प्लान का हिस्सा है, जो इसे प्रोफेशनल और क्रिएटिव यूज के लिए ज्यादा उपयोगी बनाता है।
कौन-कौन इस ऑफर के लिए एलिजिबल है?
यह 12-महीने वाला फ्री ऑफर भारत में मौजूद यूजर्स के लिए है। नए ChatGPT यूजर्स, फ्री-टियर पर मौजूद यूजर्स और पहले से ChatGPT Go इस्तेमाल कर रहे यूजर्स (जिनका अकाउंट सही स्थिति में है) इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, जो लोग पहले से ChatGPT Plus, Pro, Business या Enterprise प्लान पर हैं, उन्हें पहले अपना मौजूदा सब्सक्रिप्शन कैंसल करना होगा और बिलिंग पीरियड खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा।
ChatGPT Go 12-Month Free Offer कैसे रिडीम करें?
ऑफर को रिडीम करना काफी आसान है। सबसे पहले ChatGPT की वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट से लॉग-इन करें। इसके बाद Settings या Account सेक्शन में जाकर 'Upgrade to ChatGPT Go' या 'Try ChatGPT Go for Free' जैसे ऑप्शन पर क्लिक करें। चेकआउट के दौरान आपको पेमेंट मेथड जोड़ना होगा, लेकिन पूरे 12 महीनों तक आपसे कोई सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं लिया जाएगा।
क्या पेमेंट डिटेल देना जरूरी है?
हां, ऑफर रिडीम करने के लिए पेमेंट डिटेल जोड़नी जरूरी है। यह भविष्य में सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल और अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए मांगी जाती है। अगर आप UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो कभी-कभी 1 रुपये का छोटा सा टेम्पररी चार्ज दिख सकता है, जो बाद में रिफंड हो जाता है। बाकी 12 महीनों के दौरान कोई मंथली फीस नहीं कटेगी।
मोबाइल ऐप से कैसे मिलेगा यह ऑफर?
Android यूजर्स Google Play Store से ChatGPT ऐप अपडेट करके सीधे ऐप के अंदर 'Upgrade to Go for Free' ऑप्शन के जरिए यह ऑफर एक्टिवेट कर सकते हैं। iPhone यूजर्स फिलहाल वेब के जरिए ऑफर रिडीम कर सकते हैं और फिर उसी अकाउंट से iOS ऐप में लॉग-इन करके Go फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बता दें, फ्री पीरियड खत्म होने के बाद ChatGPT Go का रेगुलर मंथली चार्ज अपने आप लागू हो जाएगा। अगर आप आगे सब्सक्रिप्शन जारी नहीं रखना चाहते, तो आपको 12 महीने पूरे होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसल करना होगा। समय पर कैंसल करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन