Samsung स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट: इन टॉप-4 फोन्स में से अपने लिए चुनें Samsung Smartphones Get Heavy Discounts Top Galaxy A and S Series Deals You Can Grab Right Now, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Samsung स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट: इन टॉप-4 फोन्स में से अपने लिए चुनें

Samsung के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर इस वक्त भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें Galaxy A35, A55 से लेकर प्रीमियम S24 और S25+ तक शामिल हैं। हम बेस्ट डील्स की लिस्ट लेकर आए हैं। 

Fri, 2 Jan 2026 10:53 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Samsung स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट: इन टॉप-4 फोन्स में से अपने लिए चुनें

साल की शुरुआत में स्मार्टफोन मार्केट में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है। नए मॉडल्स के आने और स्टॉक क्लियरेंस की वजह से Samsung के कई पॉप्युलर स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। खास बात यह है कि ये छूट सिर्फ एंट्री-लेवल नहीं, बल्कि मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट तक फैली हुई है। अगर आप लंबे समय से Samsung फोन लेने की सोच रहे थे, तो यह समय आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

Samsung Galaxy A35 (कीमत 18,999 रुपये)

अगर आपका बजट करीब 20,000 रुपये है, तो Galaxy A35 इस समय सबसे बैलेंस्ड ऑप्शंस में गिना जा रहा है। हालिया रिव्यूज और कम्पैरिजन रिपोर्ट्स के मुताबिक, A35 का कैमरा आउटपुट, डिस्प्ले क्वॉलिटी और ओवरऑल परफॉर्मेंस, F-सीरीज या A17 जैसे लोअर मॉडल्स से कहीं बेहतर है। AMOLED डिस्प्ले, स्टेबल परफॉर्मेंस और Samsung का भरोसेमंद सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे स्टूडेंट्स और डेली यूजर्स के लिए एक सेफ और लॉन्ग-टर्म चॉइस बनाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल 2026 में खरीदना है नया फोन? ₹10 हजार से कम में ये रहीं बेस्ट स्मार्टफोन डील

Samsung Galaxy A55 (कीमत 24,999 रुपये)

जो यूजर्स A35 से एक कदम आगे जाना चाहते हैं, उनके लिए Galaxy A55 एक धाकड़ डील बनकर उभरा है। टेक एनालिस्ट्स के मुताबिक, A55 में ना सिर्फ बेहतर प्रोसेसर और कैमरा ट्यूनिंग मिलती है, बल्कि इसकी बिल्ड क्वॉलिटी और डिस्प्ले भी ज्यादा प्रीमियम लगती है। अभी सेल्स के दौरान इसे 25,000 रुपये से कम में देखा जा रहा है, जो इसे उन लोगों के लिए परफेक्ट बनाता है जिन्हें स्मूद परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा और गेमिंग में कोई समझौता नहीं चाहिए।

Samsung Galaxy S24 (कीमत 34,999 रुपये)

प्रीमियम सेगमेंट में Galaxy S24 का Snapdragon वेरिएंट खास चर्चा में है। कई यूजर्स Exynos प्रोसेसर से बचना चाहते हैं, और ऐसे में Snapdragon वाला S24 उनके लिए बेस्ट ऑप्शन माना जा रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन अभी भी अपनी सेल प्राइस (लगभग 41,000 रुपये के आसपास) पर मिल रहा है, जो फ्लैगशिप कैमरा, कॉम्पैक्ट डिजाइन और टॉप-लेवल परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए एक मजबूत डील है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल 2026 में आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं ये 5 स्कैम, अभी से हो जाओ अलर्ट

Samsung Galaxy S25+ (कीमत 68,790 रुपये)

अगर आप बिल्कुल नया और फ्यूचर-रेडी स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Galaxy S25+ पर मिल रहा करीब 25,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट इसे बेहद आकर्षक बना देता है। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, नए फ्लैगशिप पर इतनी जल्दी इतनी बड़ी छूट मिलना आसान नहीं है। बेहतर डिस्प्ले, अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो आने वाले कई सालों तक बिना अपग्रेड के चलना चाहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।