1/8Your Bank Account, Here is How आज हम सब कैश ट्रांजेकशन की जगह डिजिटल पेमेंट को अपना चुके हैं। हम अब हर छोटे-बड़े खर्चों के लिए UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं। PhonePe, Google Pay और BHIM जैसे ऐप्स ने पैसे भेजना बहुत आसान बना दिया है। लेकिन कई बार जल्दबाजी या छोटी सी गलती की वजह से पैसा गलत खाते में ट्रांसफर हो जाता है। अगर आपके साथ ऐसा हो तो घबराएं नहीं आप NPCI के पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक और हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी मदद ली जा सकती है।

NPCI ने इसके लिए एक आसान तरीका दिया है जिससे गलत ट्रांजैक्शन की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अगर आप समय पर शिकायत करते हैं तो कई मामलों में पैसा वापस मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर आप तुरंत शिकायत करते हैं तो कई मामलों में 48 घंटे के अंदर जांच शुरू हो जाती है।

अगर आपने गलती से किसी दूसरे खाते में पैसे भेज दिए हैं तो सबसे पहले घबराएं नहीं। तुरंत अपने बैंक या पेमेंट ऐप में जाकर ट्रांजैक्शन डिटेल देखें। इसके बाद उसी समय शिकायत दर्ज करने की कोशिश करें। जितनी जल्दी शिकायत की जाती है, पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी ज्यादा रहती है।

Step 1: गलत ट्रांजैक्शन की शिकायत आप National Payments Corporation of India की वेबसाइट पर कर सकते हैं। सबसे पहले www.npci.org.in वेबसाइट खोलें। वहां UPI Dispute / Complaint ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना UPI Reference Number और ट्रांजैक्शन डिटेल भरें। अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। और आखिर में शिकायत सबमिट कर दें। शिकायत दर्ज होने के बाद आपकी शिकायत सिस्टम में दर्ज हो जाती है और आगे की जांच शुरू हो जाती है।

अगर ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं कर पा रहे हैं तो हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। UPI से जुड़ी समस्या के लिए 1800-120-1740 नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह नंबर टोल-फ्री है।

जब भी कोई डिजिटल पेमेंट करें तो उससे जुड़े SMS और ट्रांजैक्शन डिटेल को संभालकर रखें। अगर कोई समस्या आती है तो यही जानकारी शिकायत दर्ज करने और जांच के दौरान काम आती है।

UPI से पैसे भेजते समय छोटी-सी सावधानी बड़ी परेशानी से बचा सकती है। पैसे भेजने से पहले UPI ID या मोबाइल नंबर दो बार जांचें। अगर पहली बार पैसे भेज रहे हैं तो पहले छोटा अमाउंट ट्रांसफर करें। जल्दबाजी में ट्रांजैक्शन करने से बचें। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप गलत ट्रांजैक्शन की परेशानी से बच सकते हैं।
